गुजरात में भीषण सड़क हादसा: SUV पलटने से 3 छात्रों की दर्दनाक मौत; 8 घायल

Edited By Updated: 06 Sep, 2025 01:00 PM

horrific road accident in gujarat 3 students died tragically as suv overturned

गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार देर रात एक राजमार्ग पर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पलट जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: गुजरात के राजकोट जिले में शुक्रवार देर रात एक राजमार्ग पर एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) पलट जाने से इंजीनियरिंग कॉलेज के 3 छात्रों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

आंध्र प्रदेश से थे सभी 
एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना जसदन तालुका के जंगवाड गांव के पास देर रात करीब डेढ़ बजे हुई, छात्रों का एक समूह दीव जा रहा था। अटकोट पुलिस थाने के निरीक्षक आर एस सकारिया ने बताया कि मृतकों की पहचान नरेश कोडावती (19), मोती हर्षा (17) और अफरीद सैयद (17) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सभी आंध्र प्रदेश से थे। 

छुट्टियां मनाने के लिए जा रहे थे दीव
उन्होंने कहा, ‘‘राजकोट स्थित आर.के. विश्वविद्यालय के 12 छात्रों का एक समूह किराए की एक एसयूवी से छुट्टियां मनाने के लिए दीव जा रहा था।'' अधिकारी ने बताया कि वाहन एक छात्र ही चला रहा था और उसने एक मोड़ पर वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे वाहन राज्य राजमार्ग पर पलट गया और उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 

दो की हड्डी टूटी
अधिकारी ने बताया कि आठ घायल छात्रों में से दो की हड्डी टूट गई और उन्हें इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए राजकोट सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!