Delhi Fire Tragedy: दिल्ली के तुगलकाबाद में तड़के इमारत में लगी भीषण आग, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

Edited By Updated: 12 Jun, 2026 08:39 AM

massive fire breaks out in a delhi building at dawn 3 dead

देश की राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से आज सुबह-सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज तड़के एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Delhi Fire Tragedy: देश की राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके से आज सुबह-सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। आज तड़के एक बहुमंजिला इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई है। 

घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) और स्थानीय पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दमकलकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद इमारत के भीतर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।

यह भी पढ़ें: सरकार का बड़ा फैसला: एक दिन में 200 लीटर से ज्यादा डीजल मिलने पर लगी रोक, सख्त आदेश जारी

स्थानीय निवासियों और दिल्ली फायर सर्विस से मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार आग आज  सुबह उस वक्त लगी जब इमारत में रहने वाले अधिकांश लोग सो रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी इमारत में धुएं का गुबार फैल गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड के जवानों ने जान जोखिम में डालकर इमारत में फंसे 5 नागरिकों को समय रहते जिंदा बाहर निकाल लिया जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

 

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक स्थिति को नियंत्रण में ले लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है हालांकि पुलिस और फॉरेंसिक टीमें आग लगने के असली कारणों की बारीकी से जांच कर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!