झारखंडः तेज रफ्तार बाइक ऑटो से टकराई, 2 लोगों की मौ/त

Edited By Updated: 07 Sep, 2026 02:00 PM

motorcycle auto rickshaw collision in jharkhand

झारखंड के गुमला जिले में एक मोटरसाइकिल के ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने के कारण, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को गुमला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बवा सुरसुरिया मोड़ के पास हुई।

गुमलाः झारखंड के गुमला जिले में एक मोटरसाइकिल के ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने के कारण, उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार को गुमला सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बवा सुरसुरिया मोड़ के पास हुई।

गुमला सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के ऑटो-रिक्शा से टकरा जाने के कारण दुर्घटनाग्रस्त दोपहिया वाहन पर सवार दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को सोमवार को पोस्टमार्टम के लिए गुमला स्थित सदर अस्पताल भेजा जाएगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की पहचान रोहित मुंडा और सुंदर मुंडा के तौर पर हुई है और वे दोनों उसी पुलिस थाना क्षेत्र के गिंद्रा महुआटोली गांव के रहने वाले थे। 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!