प्रयागराज-वाराणसी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, जौनपुर के दंपति समेत 3 की मौत

Edited By Updated: 30 May, 2026 12:10 AM

horrific road accident on prayagraj varanasi route

प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास सरकारी बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में जौनपुर के दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

नेशनल डेस्क : प्रयागराज-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार दोपहर हंडिया थाना क्षेत्र के भेस्की गांव के पास सरकारी बस और कार की आमने-सामने की टक्कर में जौनपुर के दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटहर गांव निवासी राकेश त्रिपाठी (60), उनकी पत्नी प्रभावती देवी (58), गोपीगंज निवासी शुभम दुबे (27) तथा राकेश त्रिपाठी के पुत्र राहुल त्रिपाठी कार से ज्ञानपुर से झूसी जा रहे थे। इसी दौरान भेस्की गांव के पास वाराणसी की ओर से आ रही सरकारी बस से कार की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार कई बार घूमते हुए सड़क किनारे लगभग 10 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी।

दुर्घटना में राकेश त्रिपाठी, उनकी पत्नी प्रभावती देवी और शुभम दुबे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राहुल त्रिपाठी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर हंडिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां उसका उपचार जारी है। बताया गया है कि राकेश त्रिपाठी अपनी बेटी के घर जा रहे थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त सरकारी बस को कब्जे में ले लिया है। बस चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!