ऋतिक रोशन का शाहरुख के बेटे आर्यन के नाम इमोशनल मैसेज, लिखा- तुम और मजबूत बनोगे

Edited By Updated: 07 Oct, 2021 05:16 PM

hrithik roshan emotional message to shahrukh s son aryan

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए गुरुवार को एक भावुक मैसेज लिखा और कहा कि कठिन समय से गुजर कर आर्यन मजबूत होगा। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया है।

नेशनल डेस्क: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए गुरुवार को एक भावुक मैसेज लिखा और कहा कि कठिन समय से गुजर कर आर्यन मजबूत होगा। आर्यन को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मादक पदार्थ के एक मामले के संबंध में गिरफ्तार किया है। NCB ने रविवार को मुंबई के तट के पास एक क्रूज पोत पर चल रही ड्रग्स पार्टी का भंडाफोड़ किया था। आर्यन (23) को अदालत ने गुरुवार तक एनसीबी की हिरासत में भेज दिया था।

 

रोशन शाहरुख के खास दोस्त हैं और उन्होंने आर्यन के लिए इंस्टाग्राम पर पत्र लिखा। रोशन ने लिखा, “मेरे प्यारे आर्यन, जीवन विचित्र यात्रा है। यह अनिश्चितताओं से भरा हुआ है। यह तुम्हें ऊंचे-नीचे रास्ते पर ले जाता है लेकिन भगवान दयालु है। वह मजबूत लोगों का ही इम्तिहान लेता है। दबाव में ही अपनी क्षमता का पता चलता है। और मुझे पता है कि तुम अभी यही महसूस कर रहे हो।”

 

रोशन ने कहा कि आर्यन को अपनी भावनाओं- क्रोध, परेशानी, बेसहारापन पर काबू रखना चाहिए। उन्होंने लिखा कि अपने अंदर से हीरो को प्रकट करने के सारे गुण तुम में हैं। लेकिन ध्यान रखना, कुछ तत्व दया, करुणा, प्रेम जैसी अच्छी चीजों का नाश कर देते हैं। खुद को तपने दो लेकिन एक सीमा तक।” ऋतिक ने कहा कि आर्यन को वह एक “बच्चे और युवा” दोनों तरह से जानते हैं। उन्होंने लिखा कि आर्यन को वह सब स्वीकार करना चाहिए जो वह अनुभव कर रहा है। फिल्मकार हंसल मेहता और पूजा भट्ट, सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसी अभिनेत्रियों ने भी शाहरुख के बेटे के प्रति एकजुटता प्रकट की है लेकिन कंगना रनौत ने ऐसे लोगों की आलोचना की है जो आर्यन का बचाव कर रहे हैं। रनौत ने कहा कि आरोपी ने जो किया है उस पर पर्दा डालना ठीक नहीं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!