केदारनाथ मंदिर के पीछे ग्लेशियर में मिला नर कंकाल, मोबाइल फोन और कॉलेज ID बरामद

Edited By Updated: 27 Aug, 2025 12:13 PM

human skeleton found in the glacier behind kedarnath temple

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ मंदिर से करीब 3 किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल (गांधी सरोवर) के पास एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। मंगलवार को केदारनाथ धाम में काम करने वाले कुछ स्थानीय युवक खाली समय में चौराबाड़ी...

नेशनल डेस्क : उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ मंदिर से करीब 3 किलोमीटर ऊपर चौराबाड़ी ताल (गांधी सरोवर) के पास एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया।

कैसे हुआ खुलासा

मंगलवार को केदारनाथ धाम में काम करने वाले कुछ स्थानीय युवक खाली समय में चौराबाड़ी ग्लेशियर क्षेत्र में घूमने गए थे। इसी दौरान उन्होंने पत्थरों के बीच मानव कंकाल देखा। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन को दी।

पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई

सूचना मिलते ही केदारनाथ चौकी पुलिस, प्रशासनिक टीम और यात्रा मैनेजमेंट फोर्स (YMF) मौके पर पहुंची। तलाशी में कंकाल के पास एक बैग मिला जिसमें मोबाइल फोन और कॉलेज की ID भी बरामद हुई। इसके बाद पुलिस और टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर नियम अनुसार पोस्टमॉर्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेजा।

किसका हो सकता है कंकाल?

बरामद ID की जांच के बाद पता चला कि यह युवक तेलंगाना का रहने वाला था। पुलिस ने वहां की पुलिस और परिजनों से संपर्क किया। परिजनों के अनुसार, युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट 31 अगस्त 2024 को दर्ज कराई गई थी। आखिरी बार परिवार से उसका संपर्क 30 अगस्त 2024 को हुआ था। तब उसने बताया था कि वह दिल्ली जा रहा है, लेकिन लोकेशन से पता चला कि वह वास्तव में उत्तराखंड में था।

चौराबाड़ी ताल (गांधी सरोवर) के बारे में

चौराबाड़ी झील समुद्र तल से करीब 12,800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इसे गांधी सरोवर भी कहा जाता है। वर्ष 2013 की केदारनाथ आपदा में इस झील को बड़ी वजह माना गया था। प्रशासन द्वारा यहां पर्यटकों के प्रवेश पर रोक है, लेकिन इसके बावजूद यात्री यहां पहुंचते रहते हैं। कई बार यहां से रेस्क्यू भी करना पड़ता है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!