एक बीयर, एक डेट और rs 29,884 का बिल, हैदराबाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुआ बड़ा 'खेल'

Edited By Updated: 30 Sep, 2026 10:50 AM

hyderabad dating app scam quack quack app jubilee hills pub scam 36 chemistry

आजकल ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर अनजान लोगों से मिलना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक नया मामला हैदराबाद से सामने आया है। यहां एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पहली डेट पर ही 29,884 रुपए का तगड़ा झटका लगा। मामला इतना बढ़ा कि पब में बाउंसरों से बहस के...

हैदराबाद: आजकल ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर अनजान लोगों से मिलना कितना भारी पड़ सकता है, इसका एक नया मामला हैदराबाद से सामने आया है। यहां एक 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर को अपनी पहली डेट पर ही 29,884 रुपए का तगड़ा झटका लगा। मामला इतना बढ़ा कि पब में बाउंसरों से बहस के बाद आखिरकार बात पुलिस थाने तक पहुंच गई।

दरअसल, तेलंगाना के हैदराबाद के रहने वाले 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर चेरुकु हेमंत ने बताया कि रविवार को 'Quack Quack' डेटिंग ऐप पर उनकी एक महिला से मैचिंग हुई, जो दिव्या  नाम का इस्तेमाल कर रही थी। उनकी शिकायत के मुताबिक, अगले दिन महिला ने उन्हें फोन किया और जुबली हिल्स में 'नीरू जंक्शन' के पास मिलने के लिए कहा। वहां से उसने इलाके के '36 केमिस्ट्री पब' जाने का सुझाव दिया।

हेमंत का आरोप है कि इसके बाद कई ऑर्डर दिए गए, जिससे बिल 29,884 तक पहुंच गया। उन्होंने दावा किया कि आउटिंग के दौरान उन्होंने सिर्फ़ एक बीयर पी थी। हेमंत ने पुलिस को बताया कि महिला ने जो ड्रिंक्स लीं, उनमें से कुछ नॉन-अल्कोहलिक लग रही थीं, लेकिन उनका बिल प्रीमियम अल्कोहलिक ड्रिंक्स के तौर पर बनाया गया था। जब उन्होंने पब स्टाफ़ से बिल के बारे में सवाल किया, तो मामला बढ़ गया।

उनकी शिकायत के अनुसार, बिल का भुगतान करने से इनकार करने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। हेमंत ने बताया कि महिला 10,000 रुपए का भुगतान करने का दावा करके पब से चली गई। उन्हें शक है कि यह भुगतान एक फ़र्ज़ी ट्रांज़ैक्शन के ज़रिए किया गया था। स्टाफ़ और बाउंसरों ने उन्हें घेर लिया, जिससे उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता हुई और उन्होंने पुलिस को फोन किया। पीड़ित इंजीनियर ने लड़की (दिव्या उर्फ काव्या) और पब मैनेजमेंट दोनों के खिलाफ धोखेबाजी और ऐंठने की शिकायत दर्ज कराई है। हेमंत का आरोप है कि पब मैनेजमेंट और यह महिला मिलकर डेटिंग ऐप के ज़रिए लोगों को फांसने का गिरोह चला रहे हैं। पुलिस अब पब के बिलिंग रिकॉर्ड, ऑनलाइन पेमेंट डिटेल्स और पब के CCTV फुटेज खंगाल रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!