पांच मिनट में साबित कर दूंगा मोदी 'राष्ट्र-विरोधी' हैं: राहुल ने फिर दी खुली बहस की चुनौती

Edited By Updated: 04 Nov, 2026 07:28 PM

i will prove in five minutes that modi is  anti national

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके उस आरोप पर खुली बहस की फिर से चुनौती दी, जिसमें कांग्रेस को 'देशद्रोही' कहा गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि वह पांच मिनट के भीतर यह साबित कर सकते हैं कि...

नेशनल डेस्क : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके उस आरोप पर खुली बहस की फिर से चुनौती दी, जिसमें कांग्रेस को 'देशद्रोही' कहा गया था। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने दावा किया कि वह पांच मिनट के भीतर यह साबित कर सकते हैं कि वास्तव में प्रधानमंत्री ही इस 'टैग' के लिए फिट बैठते हैं। उन्होंने कहा, "कहीं भी आइए, मेरे साथ बैठिए और बहस कीजिए। मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही हैं।"

अगले साल की शुरुआत में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत के मकसद से आयोजित कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए, राहुल गांधी ने मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने के भाजपा के प्रस्ताव पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा, "वे कहते हैं कि संसद में चर्चा करें, लेकिन आप मेरा माइक बंद कर देते हैं; आप मुझे बोलने नहीं देते।''

मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सरकार एसआईआर पर चर्चा करने के लिए संसद का विशेष सत्र आयोजित करने को तैयार है। उन्होंने विपक्ष को बहस में शामिल होने की चुनौती दी थी। मोदी पर अरबपतियों के लिए काम करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता ने कहा, "वह अदाणी के लिए काम करते हैं। वह पूरे देश की जमीन, बुनियादी ढांचा और हवाई अड्डे उन्हें सौंप देते हैं। वह किसानों के लिए काम नहीं करेंगे। वह छोटे और मध्यम व्यवसायों के लिए काम नहीं करेंगे; कांग्रेस करेगी।"

राहुल गांधी ने कहा, ''नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि कांग्रेस देशद्रोही है। इसलिए, मैंने कल उन्हें एक सीधी चुनौती दी। मैंने कहा, देखिए मोदी जी, कहीं भी आइए, मेरे साथ बैठिए और बहस कीजिए। आप मेज के एक तरफ बैठिए और मैं दूसरी तरफ बैठूंगा, और बहस करेंगे।'' उन्होंने कहा, "आप अपनी पसंद का जज चुन सकते हैं, यहां तक कि मोहन भागवत को भी। अगर आप अदाणी को जज बनाना चाहते हैं, तो उन्हें अपने सामने बिठा लीजिए। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अगर आप एनडीटीवी के स्टूडियो में बहस करना चाहते हैं, तो वहीं कर लीजिए। आप बस आइए और मेरे सामने बैठिए, और फिर बात करते हैं कि कौन देशद्रोही है।"

राहुल गांधी ने कहा, "लेकिन मैं देश को बता सकता हूं – मोदी मेरे सामने आकर नहीं बैठ सकते। उनके नेता कह रहे हैं, 'चलो संसद में चर्चा करते हैं', लेकिन आप वहां मेरा माइक बंद कर देते हैं। आप मुझे संसद में बोलने ही नहीं देते।" उन्होंने दावा किया, "अगर आप उन्हें मेरे सामने बिठा दें, तो मैं आपको गारंटी दे रहा हूं, मैं पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि नरेन्द्र मोदी देशद्रोही हैं। मैं साबित कर दूंगा कि डोनाल्ड ट्रंप नरेंद्र मोदी को नियंत्रित करते हैं। गांधी ने यह भी दावा किया कि मोदी ने महज पांच मिनट में अमेरिकी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। उन्होंने कहा, ''उन्होंने इस समझौते के बारे में न तो कैबिनेट को बताया और न ही किसी नौकरशाह को।

ट्रंप ने उन्हें धमकी दी और उन्होंने अमेरिकी समझौते पर दस्तखत कर दिए। उन्होंने भारत के किसानों, छोटे और मध्यम उद्योगों तथा डेटा को ट्रंप के हवाले कर दिया।" कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया, "ट्रंप लगातार कहते रहते हैं कि उन्होंने (पिछले साल) भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाया था, लेकिन मोदी इस दावे का खंडन करने के लिए एक शब्द भी नहीं बोल पाते।" उन्होंने कहा, "अमेरिका में अदाणी के खिलाफ एक मामला था। आप इसे गूगल कर सकते हैं। लेकिन अमेरिका से समझौता होने के बाद, ट्रंप ने वह मामला बंद करवा दिया। इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है?" 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!