जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में आईईडी बरामद

Edited By Updated: 10 Sep, 2020 12:00 PM

ied found in baramula kashmir

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक आईईडी बरामद किया है।

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुरक्षा बलों ने बृहस्पतिवार को एक आईईडी बरामद किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त गश्ती दल ने जिले के डांगीवाचा इलाके के चटलोरा में एक बस स्टॉप के पास से रेत की बोरी से आईईडी बरामद किया। अधिकारी ने बताया कि आईईडी निश्चित तौर पर आतंकवादियों ने सड़क पर सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए रखा था।

उन्होंने बताया कि बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंच उसे निष्क्रिय कर दिया और किसी भी तरह के नुकसान को होने से रोक दिया। बल ने सोमवार को भी उत्तरी कश्मीर के सोपोर-कुपवाड़ा मार्ग पर दुर्गमुल्ला इलाके में एक रेत की बोरी से एक आईईडी बरामद किया था।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!