US में घुसने वाले भारतीयों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी, मेक्सिको बार्डर पर फंसे पंजाबियों का ये वीडियो कर देगा हैरान

Edited By Updated: 21 Dec, 2023 02:04 PM

अमेरिका में अवैध तरीके से घुसपैठ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  वैसे तो मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास और इक्वाडोर के लोग अवैध...

इंटरनेशनल डेस्कः अमेरिका में अवैध तरीके से घुसपैठ के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।  वैसे तो मेक्सिको, ग्वाटेमाला, होंडुरास और इक्वाडोर के लोग अवैध तरीके से  अमेरिका में घुस जाते हैं और शरण मांगते हैं  लेकिन इस लिस्ट में भारतीयों की संख्या बढ़ती जा रही है। पहले ये संख्या काफी कम थी लेकिन अब नए आंकड़ों से पता चला है कि भारत से बड़ी संख्या में अवैध प्रवासी अमेरिका का रुख कर रहे हैं और अवैध घुसपैठ के लिए मेक्सिको सीमा का इस्तेमाल कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2012 से 2022 के बीच मेक्सिको के जरिए अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों की संख्या में 100 गुना बढ़ोतरी हुई है। साल 2012 में अमेरिका की कस्टम और बॉर्डर पेट्रोल पुलिस ने 642 ऐसे मामले दर्ज किए थे।

 

अमेरिका में अवैध रूप से घुसने में भारतीय तीसरे नंबर पर
जबकि साल 2022 में ये संख्या बढ़कर 63,927 हो गई। ​​​​​​वहीं, थिंक टैंक न्यू अमेरिकन इकोनॉमी के मुताबिक, अमेरिका में अवैध रूप से घुसने में भारतीय तीसरे नंबर पर हैं। अमेरिका में अवैध भारतीय प्रवासियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हुई है।  अमेरिकी कस्टम और सीमा सुरक्षा की तरफ से जारी आंकड़ों  के अनुसार बीते साल अक्टूबर से लेकर इस साल सितंबर तक शुरू होने वाले वित्तीय वर्ष के दौरान भारत से लगभग 42,000 प्रवासियों ने दक्षिणी और मेक्सिको सीमा के जरिए अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया है। मेक्सिको सीमा के जरिए भारतीयो के आगमन का एक वीडियो सामने आया है जिसमें 2 युवतियों सहित 12 लोगों से सीमा पर  एक अधिकारी द्वारा अंग्रेजी भाषा में सवाल-जवाब किए जा रहे हैं। इनमें कुछ युवक पंजाबी भी हैं जो अंग्रेजी भाषा नहीं जानते और घबराकर सवालों का सहीं से जवाब नहीं दे पा रहे। 

PunjabKesari

एक साल में 97 हजार भारतीय हुए गिरफ्तार
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले करीब 97 हजार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है। ये आंकड़ा एक साल यानि अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 का है। US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन डेटा के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए 96,917 भारतीयों में से 41,770 भारतीय US-मेक्सिको बॉर्डर पार करते समय गिरफ्तार हुए  जबकि 30,010 भारतीय US-कनाडा बॉर्डर पर पकड़े गए।  पिछले एक साल में लगभग 45,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार की है। इन भारतीयों को अपने देश में डर महसूस होता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में राजनीतिक और धार्मिक उत्पीड़न के कारण अमेरिका आने वाले भारतीयों की संख्या बढ़ी है। अपने देश में आर्थिक अवसरों यानी नौकरी की कमी भी एक बड़ी वजह है।


PunjabKesari


इस चक्कर में जान भी जोखिम डाल रहे भारतीय अपनी
अमेरिकन ड्रीम के चक्कर में भारतीय अपनी जान भी जोखिम डाल रहे हैं। पिछले साल 21 जनवरी को अमेरिका से 30 मील पहले कनाडा में एक गुजराती परिवार के चार लोगों के शव बर्फ में दबे मिले थे। यह परिवार अवैध तरीके से अमेरिका में दाखिल होना चाहता था और बर्फीले तूफान की जद में आ गया। इसी तरह, पिछले साल जून में अमेरिकी सीमा पर पेट्रोलिंग टीम ने डूबती हुई बोट से 6 भारतीयों को बचाया। इन पर गैरकानूनी तरीके से अमेरिका में घुसने का केस दर्ज किया गया था। थिंक टैंक न्यू अमेरिकन इकोनॉमी के मुताबिक, US एक करोड़ गैरकानूनी प्रवासी रहते हैं। इनमें 6 लाख से ज्यादा भारतीय हैं।

PunjabKesari

अमेरिका की जेलों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय अवैध रूप से बंद
 पिछले साल अवैध रूप से भारतीयों की एंट्री कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ था।  2022 में अमेरिकी संघीय एजेंसी ने भारतीयों की कनाडा सीमा से अवैध एंट्री कराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया था। गिरोह के सरगना जसपाल गिल को गिरफ्तार कर लिया गया, जो कैलिफोर्निया से यह नेटवर्क चलाता था।
 एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की जेलों में 20 हजार से ज्यादा भारतीय अवैध रूप से बंद हैं। इन जेलों में गैर-दस्तावेजी बंदियों से जबरन मजदूरी करवाई जाती है। इसके जरिए जेल मोटी कमाई करती हैं, लेकिन इन्हें न के बराबर भुगतान करती हैं। मजदूरी करने से मना करने वाले कैदियों को अंधेरी कोठरी में बंद कर दिया जाता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!