Edited By Parveen Kumar,Updated: 26 Oct, 2026 09:55 PM

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अधिकांश बातचीत पूरी कर ली है और अब करार को अंतिम रूप देने के लिए बारीकियों पर काम किया जा रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे...
नेशनल डेस्क : वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर अधिकांश बातचीत पूरी कर ली है और अब करार को अंतिम रूप देने के लिए बारीकियों पर काम किया जा रहा है। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में उन्होंने यहां कहा, "हमने अधिकांश बातचीत पूरी कर ली है और समझौते को अंतिम रूप दे रहे हैं।" मंत्री दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर यहां आए हैं। वह एक कारोबारी प्रतिनिधिमंडल के साथ यहां आए हैं।
भारत-नीदरलैंड व्यापार मंच को संबोधित करते हुए गोयल ने कहा कि भारत ने पिछले साढ़े चार साल में नौ मुक्त व्यापार समझौते किए हैं। भारत और अमेरिका ने फरवरी में द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण के लिए रूपरेखा को अंतिम रूप देने की घोषणा की थी। हालांकि, अमेरिका में शुल्क व्यवस्था में बदलाव के कारण समझौते पर बातचीत फिर शुरू करनी पड़ी। दोनों देश 2025 की शुरुआत से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।
इसका उद्देश्य शुल्क से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना है। भारत अपने सामान के लिए अमेरिकी बाजार में आसियान के सदस्य देशों और बांग्लादेश जैसे प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कम आयात शुल्क चाहता है। दोनों देश 2025 की शुरुआत से प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं। इसका उद्देश्य शुल्क से जुड़े मुद्दों को सुलझाने के साथ-साथ दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाना है।