Heavy rain Alert: 27, 28, 29 और 30 सितंबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Edited By Updated: 26 Sep, 2025 05:05 PM

imd alert 21 states will experience strong winds and heavy rains

मानसून के दस्तक देने के करीब तीन महीने बाद भी देश के कई हिस्सों में इसका असर बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27, 28, 29 और 30 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

नेशनल डेस्क: मानसून के दस्तक देने के करीब तीन महीने बाद भी देश के कई हिस्सों में इसका असर बरकरार है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 27, 28, 29 और 30 सितंबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

मानसून के इस सीज़न में अच्छी बारिश के कारण कई राज्यों में नदियों, तालाबों और बांधों में जल स्तर बढ़ा है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून की रफ्तार में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन अभी तक इसका असर पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ है।


ये भी पढ़ें- भाजपा का दूसरा नाम ‘पेपर चोर', उत्तराखंड के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं: राहुल

राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत

राजस्थान में इस मानसून सीज़न में कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 27-30 सितंबर के दौरान राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।
उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में भी मानसून की सक्रियता जारी रहेगी। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में अगले चार दिनों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

PunjabKesari

पश्चिम और दक्षिण भारत

पश्चिम भारत के महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात-सौराष्ट्र और कोंकण क्षेत्रों में 27-30 सितंबर तक गरज के साथ भारी बारिश हो सकती है।
दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, यनम, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश और लक्षद्वीप में अगले चार दिन के दौरान तेज हवाओं और बिजली गिरने के साथ बादलों की गतिविधि बनी रहेगी। हवाओं की रफ्तार 30-50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है।

ये भी पढ़ें- 2025 Report : भारत में बेटों से ज्यादा गोद लीं गईं बेटियां, लेकिन लड़कियों की कम उम्र में शादी करने का ग्राफ गिरा

 

पूर्वी, मध्य और उत्तर-पूर्व भारत

मध्य प्रदेश, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले चार दिन में तेज बारिश का अलर्ट है। उत्तरी-पूर्वी राज्यों मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और नागालैंड के कुछ जिलों में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!