बदलते मौसम में श्रद्धालुओं का मां Vaishno Devi के दर्शन का सिलसिला जारी, 14 हजार से ज्यादा भक्तों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Edited By Updated: 06 Aug, 2024 10:32 AM

in the changing weather the series of devotees visiting maa vaishno devi

वर्तमान में बारिश के सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए श्रद्धालु उत्साह के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के दौरान बैटरी कार और रोपवे की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बादलों की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हो रही है।

नेशनल डेस्क: वर्तमान में बारिश के सुहावने मौसम का आनंद लेते हुए श्रद्धालु उत्साह के साथ मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के दौरान बैटरी कार और रोपवे की सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन बादलों की वजह से हेलीकॉप्टर सेवा प्रभावित हो रही है। इसके कारण श्रद्धालु ज्यादातर पैदल या घोड़ा, पिट्ठू, और पालकी का सहारा लेकर यात्रा कर रहे हैं। मौसम को देखते हुए मां वैष्णो देवी यात्रा के सभी मार्ग सुचारू रूप से चल रहे हैं। यात्रा के दौरान सुरक्षा और सुविधा के लिए आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस, और सीआरपीएफ के अधिकारी व जवान तैनात हैं।

यात्रा के दौरान सावधानी बरतने के निर्देश
श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। सभी मार्ग खुले हैं और मां वैष्णो देवी की यात्रा बिना किसी बाधा के जारी है।

14 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया पंजीकरण
रविवार को मौसम सुहावना बना रहा और ठंडी हवा चलती रही। 3 अगस्त को 27 हजार श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो देवी के दर्शन किए। 4 अगस्त (रविवार) को दोपहर 3 बजे तक 14,800 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया और मां वैष्णो देवी भवन की ओर रवाना हो चुके थे। श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!