संयुक्त राष्ट्र में फिर भारत की बड़ी जीत, UN के आर्थिक-सामाजिक परिषद के 3 निकायों में हुआ चुनाव

Edited By Tanuja,Updated: 21 Apr, 2021 01:42 PM

india elected to 3 bodies of un economic and social council

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में कब्जा जमाया है। भारत को ...

संयुक्त राष्ट्रः  भारत ने संयुक्त राष्ट्र  में एक बार फिर अपना परचम लहराते हुए आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों में कब्जा जमाया है। भारत को मौखिक अनुमोदन के साथ अपराध निरोधक एवं आपराधिक आयोग में एक जनवरी, 2022 से शुरू हो रहे तीन साल के कार्यकाल के लिए चुना गया है। इसी साल जनवरी की शुरुआत में भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के तौर पर अपनी पारी की शुरुआत की थी। इस बार संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के तीन निकायों के लिए भारत का निर्वाचन किया गया है।

PunjabKesari

 इस दौरान ऑस्ट्रिया, बहरीन, बेलारूस, बुल्गारिया, कनाडा, फ्रांस, घाना, लीबिया, पाकिस्तान, कतर, थाइलैंड, टोगो और अमेरिका को भी मौखिक अनुमोदन के साथ चुना गया जबकि ब्राजील, डोमिनिक गणराज्य, प्राग, चिली, क्यूबा को गुप्त मतदान के जरिए चुना गया। भारत को संयुक्त राष्ट्र लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तीकरण संस्था के कार्यकारी बोर्ड में भी तीन साल के कार्यकाल के लिए अनुमोदन के द्वारा निर्वाचित किया गया।

PunjabKesari

संयुक्त राष्ट्र निकाय में अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, कैमरून, कोलंबिया, डोमिनिक गणराज्य, मिस्र, गांबिया, गुयाना, केन्या, मोनाको, पोलैंड, दक्षिण अफ्रीका, थाइलैंड, तुर्कमेनिस्तान और यूक्रेन भी निर्वाचित हुए। इसके अलावा भारत विश्व खाद्य कार्यक्रम के कार्यकारी बोर्ड में भी निर्वाचित हुआ। एक जनवरी, 2022 से उसका कार्यकाल शुरू होगा। इस बोर्ड में फ्रांस, घाना, कोरिया गणराज्य, रूस और स्वीडन को भी अनुमोदन द्वारा निर्वाचित किया गया।

PunjabKesari

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!