शुल्क के मामले में महाराज है भारत: व्हाइट हाउस व्यापार सलाहकार

Edited By Updated: 22 Aug, 2025 01:11 PM

india is king when it comes to tariffs white house trade adviser

व्हाइट हाउस के व्यापार मामलों के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि भारत शुल्क के मामले में "महाराज" है और रियायती रूसी कच्चे तेल का उपयोग करके "मुनाफाखोरी योजना" चला रहा है।

नेशनल डेस्क: व्हाइट हाउस के व्यापार मामलों के सलाहकार पीटर नवारो ने भारत की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि भारत शुल्क के मामले में "महाराज" है और रियायती रूसी कच्चे तेल का उपयोग करके "मुनाफाखोरी योजना" चला रहा है। नवारो की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने रूस के साथ ऊर्जा संबंधों को लेकर अमेरिकी अधिकारियों द्वारा भारत की आलोचना किए जाने का जवाब देते हुए कहा है कि अमेरिका ने स्वयं नयी दिल्ली से रूसी तेल खरीदकर वैश्विक ऊर्जा बाजारों को स्थिर करने में मदद करने को कहा है।

ये भी पढ़ें- 4 लाख से ऊपर की सैलरी वालों को लगेगा झटका! Income Tax Department ने बनाए दो नए नियम

 

व्हाइट हाउस के व्यापार सलाहकार ने यह भी कहा कि भारत चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ “घनिष्ठता बढ़ा रहा है।” अमेरिका में भारतीय वस्तुओं पर शुल्क दोगुना करके 50 प्रतिशत किए जाने के बाद भारत और अमेरिका के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। इस 50 प्रतिशत शुल्क में रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। नवारो ने अमेरिका में संवाददाताओं से कहा, “फरवरी 2022 में रूस के यूक्रेन पर आक्रमण से पहले, भारत वस्तुतः रूस से बहुत कम तेल खरीदता था... अपनी जरूरत का लगभग एक प्रतिशत। अब यह बढ़कर 35 प्रतिशत हो गया है।”

ये भी पढ़ें- हिंदू-मुस्लिम DNA एक है! RSS की मीटिंग में बोले मोहन भागवत, 100 साल बाद उठाया ये बड़ा कदम

 

इससे तीन दिन पहले उन्होंने फाइनेंशियल टाइम्स में एक लेख लिखकर रूस से कच्चे तेल की खरीद के लिए भारत की आलोचना की थी। नवारो ने कहा कि इस तर्क का कोई मतलब नहीं है कि भारत को अपनी ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए रूसी तेल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वे रूस से रियायती दरों पर तेल खरीदकर परिष्कृत बनाते हैं, जिसे वे यूरोप, अफ्रीका और एशिया में प्रीमियम कीमतों पर बेचते हैं। उन्होंने कहा, "यह पूरी तरह से भारतीय रिफाइनिंग उद्योग की मुनाफाखोरी है।”

ये भी पढ़ें- 14 साल सज़ा काटने के बाद भी नहीं मिटी दरिंदे की हवस, जेल से आने के बाद बेटी से किया दुष्कर्म

 

नवारो ने कहा, “भारत के साथ हमारे व्यापार से अमेरिकियों पर क्या फर्क पड़ता है? वे टैरिफ के मामले में महाराज हैं। (हमारे यहां) उच्च टैरिफ लगाने की बाधाएं हैं, भारी व्यापार घाटा आदि है। इससे अमेरिकी श्रमिकों और अमेरिकी व्यापार को नुकसान पहुंचता है।” उन्होंने कहा, “वे हमसे जो पैसा लेते हैं, उससे रूसी तेल खरीदते हैं, जिसे बाद में उनकी रिफाइनरियों में परिष्कृत करते हैं। रूसी इस पैसे का इस्तेमाल हथियार बनाने और यूक्रेनियों को मारने में करते हैं। इसकी वजह से अमेरिकी करदाताओं को यूक्रेनियों को और ज़्यादा मदद व सैन्य उपकरण देने पड़ते हैं। यह मूर्खता है।" उन्होंने कहा, “भारत इस खूनखराबे में अपनी भूमिका को स्वीकार नहीं करना चाहता।” उन्होंने आगे कहा कि भारत "मुनाफाखोरी" की योजना चला रहा है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!