India Rich List 2025: 13 साल में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ी, लिस्ट में आए चौंकाने वाले नाम शामिल

Edited By Updated: 01 Oct, 2025 04:00 PM

india rich list 2025 the number of billionaires has increased sixfold in 13year

भारत अब तेजी से अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 के अनुसार देश में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं। मुकेश अंबानी फिर से नंबर-1 पर हैं, जबकि गौतम अडानी दूसरे और रोशनी नादर मल्होत्रा तीसरे स्थान पर हैं। इस लिस्ट में...

नेशनल डेस्क : भारत अब तेजी से अरबपतियों का नया हब बनता जा रहा है। देश में अमीरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में M3M Hurun India Rich List 2025 जारी की गई, जिसके अनुसार भारत में अब 350 से ज्यादा अरबपति हैं।

मुकेश अंबानी फिर बने नंबर-1 अरबपति

इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और उनके परिवार की कुल संपत्ति 9.55 लाख करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे वे लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। दौलत के मामले में गौतम अडानी और उनका परिवार दूसरे स्थान पर हैं, जिनकी कुल संपत्ति 8.15 लाख करोड़ रुपये है।

इतिहास रचती हैं रोशनी नादर मल्होत्रा

इस साल रोशनी नादर मल्होत्रा तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 2.84 लाख करोड़ रुपये है। वे इस सूची में अब तक की सर्वोच्च रैंकिंग वाली महिला अरबपति बन गई हैं और पहली बार टॉप-3 में शामिल होकर भारत की सबसे अमीर महिला बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

यह भी पढ़ें - दिलजीत दोसांझ ने जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे राजवीर जवंदा को लेकर कह दी ये बड़ी बात

बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान भी अरबपतियों में शामिल

इस बार की लिस्ट में बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान भी पहली बार बिलेनियर्स क्लब में शामिल हुए हैं। यह दर्शाता है कि भारत में मनोरंजन, उद्योग और निवेश के जरिए भी अमीरों की संख्या बढ़ रही है।

13 साल में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ी

पिछले 13 सालों में भारत में अरबपतियों की संख्या छह गुना बढ़ गई है। M3M हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2025 में शामिल अरबपतियों की कुल संपत्ति 167 लाख करोड़ रुपये है, जो भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का लगभग आधा है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!