भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' से निभाई वैश्विक जिम्मेदारी, वेनेजुएला को भेजी राहत व चिकित्सा सहायता

Edited By Updated: 29 Jun, 2026 08:15 PM

india sent relief aid to venezuela via operation amistad

उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने एक बार फिर वैश्विक ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मानवीय अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट,...

नेशनल डेस्कः उत्तरी वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने एक बार फिर वैश्विक ‘फर्स्ट रिस्पॉन्डर’ की भूमिका निभाते हुए ‘ऑपरेशन अमिस्ताद’ शुरू किया है। इस मानवीय अभियान के तहत भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान 41 सदस्यीय मेडिकल टीम, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयों, दो स्वदेशी ‘भीष्म क्यूब्स’ और लगभग 35 टन राहत सामग्री लेकर वेनेजुएला के लिए रवाना हुए हैं। स्पेनिश भाषा में ‘अमिस्ताद’ का अर्थ ‘दोस्ती’ होता है और यह मिशन भारत की ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को वैश्विक स्तर पर सशक्त करता है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, “ऑपरेशन अमिस्ताद शुरू हो गया है। भारतीय वायुसेना के दो सी-17 विमान राहत सामग्री, फील्ड हॉस्पिटल यूनिट, दवाइयों और दो भीष्म क्यूब्स के साथ वेनेजुएला रवाना हुए हैं। भारत इस कठिन समय में वेनेजुएला की सरकार और वहां के लोगों के साथ मजबूती से खड़ा है तथा हरसंभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारतीय सेना के प्रतिष्ठित 60 पैरा फील्ड हॉस्पिटल की 41 सदस्यीय विशेषज्ञ टीम, जिसमें नौ सैन्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं, आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आपातकालीन उपचार, ट्रॉमा प्रबंधन और जटिल सर्जरी करने में सक्षम है। ‘आरोग्य मैत्री’ परियोजना के तहत विकसित भीष्म क्यूब्स कुछ ही मिनटों में सक्रिय होने वाले आधुनिक मोबाइल फील्ड अस्पताल हैं, जो एक समय में लगभग 200 मरीजों का उपचार कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भूकंप में 235 से अधिक लोगों की मौत और 4,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। नेपाल, तुर्किये, सीरिया, म्यांमार और कोविड-19 महामारी के दौरान भी भारत ने त्वरित सहायता पहुंचाकर स्वयं को एक जिम्मेदार, संवेदनशील और विश्वसनीय वैश्विक साझेदार के रूप में स्थापित किया है।
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!