UAE में भारतीय की चाकू मारकर हत्या
Edited By Tanuja,Updated: 29 May, 2020 03:27 PM

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में एक भारतीय व्यक्ति द्वारा अपने हमवतन सहकर्मी की हत्या करने का मामला सामने आया है..
दुबईः संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शारजाह में एक भारतीय व्यक्ति द्वारा अपने हमवतन सहकर्मी की हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक शख्स वहां कार धोने का काम करता था। हत्या के कारणों पता नहीं लगा है। हत्यारोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यहां कार वॉशिंग का काम करने वाले भारतीय मूल के 27 वर्षीय व्यक्ति की हत्या उसके हमवतन सहकर्मी ने कर दी।
रिपोर्ट के अनुसार यह शख्स मूलरूप से भारत के तेलंगाना राज्य के कोरुतला शहर का रहने वाला था। मृतक की पहचान डी नवीन के रूप में हुई है। बताया गया है कि नवीन की हत्या शनिवार को शारजाह में की गई। जानकारी के मुताबिक उसके साथ काम करने वाले शख्स ने नवीन की चाकू मार कर हत्या कर दी। आरोपी भी मूलरूप से केरल का निवासी है। उसे अन्य कार्मचारियों ने स्थानीय पुलिस को सौंप दिया। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच जारी है। गवाहों को पूछताछ के लिए तलब किया गया है।
Related Story

बैंक मैनेजर की हत्या का खौफनाक सच, छुट्टी पर डांटा तो भड़क गया रिटायर फौजी, केबिन में घुसकर मारी...

'मैंने तुम्हारी सास को मार दिया है...', हत्या कर दामाद को फोन पर दी जानकारी, खौफनाक वारदात के बाद...

ईरान का समुद्र में प्रहारः ‘सेफसी विष्णु’ पर अटैक में भारतीय की मौत, कुवैत में ईरानी ड्रोन हमले में...

फरुर्खाबाद में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या

'दम है तो रोक लो' कहकर प्रधान के भाइयों को चाकू से गोदा, खूनी रंजिश का खौफनाक अंत, ₹1000 की कीमत...

ईरान का दुबई पर नया हमला: इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दागे ड्रोन, भारतीय समेत 4 लोग घायल (Video)

वीजा धोखाधड़ी की साजिश के आरोप में अमेरिका में 11 भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया

राहुल गांधी का बड़ा आरोप- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार है सरकार

जंग के बीच ईरान ने भारतीय नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी, इन चीजों पर लगाई रोक

डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ भारतीय रुपया, कच्चा तेल 100 डॉलर के करीब