इजराइल में भारतीय नागरिक की मौत, एक संदिग्ध गिरफ्तार

Edited By Updated: 20 Aug, 2026 01:20 PM

indian national dies in israel suspect arrested embassy says probe under way

इजराइल में भारतीय नागरिक राजीव आचार्य की मौत हो गई है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने उनके निधन की पुष्टि करते हुए शोक जताया है। इजराइली अधिकारियों ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। घटना की पूरी परिस्थितियों और तथ्यों का पता लगाने के...

 Jerusalem: इजराइल में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया गया है और घटना के पूरे तथ्यों तथा परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। तेल अवीव स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में मृतक की पहचान राजीव आचार्य के तौर पर की और उनकी ''मौत'' पर गहरा शोक व्यक्त किया।

 

दूतावास ने कहा, ''दूतावास इजराइल के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। उन्होंने बताया है कि एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा घटना के पूरे तथ्यों एवं परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।'' उसने घटना या पीड़ित के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी। दूतावास ने आचार्य के शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि वह हर संभव मदद देने के लिए तैयार है। उसने कहा, ''दूतावास इस मामले पर करीब से नजर रखेगा और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में रहेगा।''

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!