पेरिस गई भारतीय महिला को नहीं पसंद आया एफिल टॉवर; कह दी ऐसी अजीब बात, सोशल मीडिया पर मचा बवाल (Video)

Edited By Updated: 04 May, 2026 01:56 PM

indian woman unimpressed by eiffel tower says it isn t aesthetic

Eiffel Tower देखने पेरिस पहुंची भारतीय महिला ने इसे “एस्थेटिक नहीं” बताया, जिससे वीडियो वायरल हो गया। कुछ लोग सहमत दिखे, जबकि कई ने विरोध किया। बहस छिड़ी कि सोशल मीडिया उम्मीदें बढ़ाता है और असली अनुभव अक्सर अलग होता है।

International Desk:  फ्रांस के पेरिस (Paris) में स्थित दुनिया के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में से एक एफिल टॉवर (Eiffel Tower) को लेकर एक भारतीय महिला की प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में महिला, जिसकी पहचान अंकिता के रूप में हुई है, ने बताया कि पेरिस का यह मशहूर टावर उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। उन्होंने कहा कि करीब 7,000 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद जब उन्होंने टावर को सामने से देखा, तो वह उन्हें “एस्थेटिक” या आकर्षक नहीं लगा।

 

वीडियो में उन्होंने टावर को “बेरंग” और “कम खूबसूरत” बताते हुए सवाल उठाया कि आखिर इसमें वह खास बात क्या है, जिसकी इतनी चर्चा होती है। उनकी इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई। कुछ यूजर्स ने महिला की बात से सहमति जताई। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी जगह को इतना ज्यादा सुंदर और परफेक्ट दिखाया जाता है कि असल में देखने पर वह अनुभव अलग लगता है।

 

वहीं कई लोगों ने इस सोच का विरोध किया। उनका कहना है कि पेरिस की खूबसूरती सिर्फ Eiffel Tower तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी असली पहचान वहां की संस्कृति, इतिहास, कैफे और जीवनशैली में छिपी है। कुछ यूजर्स ने यह भी सलाह दी कि किसी भी शहर को समझने के लिए सिर्फ एक मशहूर जगह देखना काफी नहीं होता। शहर की गलियों, लोकल लाइफ और माहौल को महसूस करना जरूरी होता है। यह मामला एक बार फिर दिखाता है कि ट्रैवल डेस्टिनेशन को लेकर हमारी उम्मीदें और असली अनुभव अलग हो सकते हैं। खासकर सोशल मीडिया के दौर में, जहां हर चीज को “परफेक्ट” दिखाया जाता है, वहां हकीकत कभी-कभी अलग नजर आती है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!