Good News! नोएडा एयरपोर्ट से उड़ान भरना होगा सस्ता, IndiGo और Akasa Air ने घटाए टिकट के दाम

Edited By Updated: 13 May, 2026 03:10 PM

indigo and akasa air reduce ticket prices from noida airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने का सपना देख रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। इंडिगो और अकासा एयर ने कई रूट्स पर टिकट के दाम घटा दिए हैं, जिससे अब नोएडा से सफर करना दिल्ली के मुकाबले भी सस्ता हो गया है। लखनऊ, बेंगलुरु और मुंबई जैसे शहरों के...

नेशनल डेस्क: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) से कमर्शियल उड़ानें शुरू होने से पहले ही हवाई यात्रियों के लिए अच्छी खबर आई है। देश की सबसे बड़ी एयरलाइन IndiGo और Akasa Air ने नोएडा से देश के विभिन्न शहरों के लिए टिकट की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। यानि की अब आपको कई रूट्स पर नोएडा एयरपोर्ट से सफर करना दिल्ली के आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट से भी सस्ता पड़ेगा। डिटेल में जानते हैं किराये के बारे में-

PunjabKesari

इन रूट्स पर ये होंगे नए किराए

  • नोएडा से बेंगलुरु: अकासा एयर ने यहाँ पर किराया 8,532 रुपये से घटाकर 6,500 रुपये कर दिया है। 
  • नोएडा से नवी मुंबई: पहले नोएडा से नवी मुंबई का किराया 6,505 रुपये था, जो अब घटाकर 4,998 रुपये कर दिया गया है। 
  • नोएडा से लखनऊ: इंडिगो ने लखनऊ का किराया 4,981 रुपये से घटाकर 3,394 रुपये कर दिया है।

PunjabKesari

यूजर डेवलपमेंट फीस में भी कटौती

एयरपोर्ट टैरिफ रेगुलेटर (AERA) ने भी यात्रियों की जेब का ख्याल रखते हुए फीस घटा दी है। घरेलु यात्रियों के लिए 490 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 980 रुपये फीस वर्ष 2026-27 के लिए तय की गई हैं।

15 जून से शुरू होगा ऑपरेशन

जानकारी के लिए बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 15 जून से कमर्शियल परिचालन शुरू होने जा रहा है। एयरलाइंस के इस कदम से न केवल यात्रियों को आर्थिक लाभ होगा, बल्कि दिल्ली एयरपोर्ट पर बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को भी कम किया जा सकेगा।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!