Edited By Anu Malhotra,Updated: 17 Sep, 2026 08:43 AM

IndiGo ने अपने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों के लिए किराए और अन्य सेवाओं के शुल्कों में बढ़ोतरी की है। एयरलाइन ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों के किराए में 1,000 रुपये का सीधा इजाफा कर दिया है।
अहमदाबाद: IndiGo ने अपने यात्रियों की जेब पर बोझ बढ़ाते हुए घरेलू उड़ानों के लिए किराए और अन्य सेवाओं के शुल्कों में बढ़ोतरी की है। एयरलाइन ने 2 साल से कम उम्र के बच्चों के किराए में 1,000 रुपये का सीधा इजाफा कर दिया है। अब माता-पिता को अपनी गोद में बच्चे को बैठाकर यात्रा कराने के लिए 2,000 रुपये के बजाय 3,000 रुपये चुकाने होंगे। हालांकि उड़ानों में 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए अलग से सीट आवंटित नहीं की जाती, लेकिन यात्रा के दौरान बुकिंग के समय शिशु की जानकारी देना अनिवार्य है।
कंपनी की कमाई में 90 करोड़ का इजाफा संभव
देशभर में हर साल 10 लाख से अधिक नवजात शिशु अपने माता-पिता के साथ हवाई सफर करते हैं। प्रतिदिन लगभग 1,850 घरेलू उड़ानों का संचालन करने वाली इंडिगो को किराए में की गई इस बढ़ोतरी से सालाना करीब 90 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलने का अनुमान है।
एक्स्ट्रा लगेज और अन्य सेवाओं के दाम भी बढ़े
एयरलाइन ने सिर्फ शिशु किराया ही नहीं, बल्कि Excess Baggage और अन्य सेवाओं के चार्जेस में भी इजाफा किया है। घरेलू उड़ानों पर एक्स्ट्रा लगेज की दर 700 रुपये प्रति किलो से बढ़ाकर 800 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। यानी अगर कोई यात्री तय सीमा से 5 किलो अतिरिक्त सामान ले जाता है, तो उसे अब 500 रुपये अतिरिक्त देने होंगे।
Service Old Fare New Fare Increase
अकेले यात्रा करने वाला बच्चा ₹5,000 ₹5,999 ₹999
प्राथमिकता चेक-इन और बोर्डिंग ₹450 ₹650 ₹200
Travel Certificate ₹200 ₹300 ₹100