इंडिगो विमान की पटना एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री ने किया था बम होने का दावा

Edited By Updated: 22 Jul, 2022 01:16 AM

indigo plane made emergency landing at patna airport

पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को

नेशनल डेस्कः पटना के लोकनायक जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बम की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इंडिगो की पटना से दिल्ली जाने वाली एक उड़ान पर सवार एक यात्री ने बृहस्पतिवार को विमान में बम होने का दावा किया जो बाद में गलत साबित हुआ। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि विमान रात 8 बजकर 20 मिनट पर उड़ने के लिए तैयार था और तभी बम होने की सूचना मिलने के बाद उसे रोकना पड़ा। एक अन्य सूत्र ने कहा कि सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उन्होंने कहा कि विमान की पूरी जांच की गई और कुछ नहीं मिला। बम होने की फर्जी जानकारी देने वाले को स्थानीय अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। सूत्रों ने कहा कि विमान के शुक्रवार सुबह उड़ान भरने की उम्मीद है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!