रोहित को कप्तानी से हटाया और अब IPL से हार्दिक पंड्या भी होंगे बाहर...मुश्किल में फंसी मुंबई इंडियंस

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 03:00 PM

ipl 2024 mumbai indians hardik pandya rohit sharma

एक तरफ जहां IPl 2024 का आगाज हो चुका है वहीं  मुंबई इंडियंस पर एक बड़ी मुसीबत टूट पड़ी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं, क्योंकि...

नेशनल डेस्क: एक तरफ जहां IPl 2024 का आगाज हो चुका है वहीं मुंबई इंडियंस पर एक बड़ी मुसीबत टूट पड़ी है। मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 से भी बाहर हो सकते हैं, क्योंकि उनके एंकल में जो चोट लगी है वो काफी गंभीर है और ऐसे में उनका खेल पाना मुश्किल सा लग  रहा है।  

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हार्दिक पंड्या अपनी चोट की वजह से लंबे वक्त तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। बता दें कि वर्ल्ड कप के मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी जिसे चलते वह वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। वहीं  अफगानिस्तान के खिलाफ जनवरी में होने वाली टी-20 सीरीज़ के अलावा वो आईपीएल 2024 से भी दूर हो सकते हैं। 

एक रिपोर्ट में भी ये भी बताया गा है कि हार्दिक पंड्या अफगानिस्तान सीरीज़ तक फिट नहीं हो पाएंगे. हालांकि, अभी बीसीसीआई या मुंबई इंडियंस की ओर से हार्दिक की फिटनेस पर कोई आधिकारिक अपडेट नहीं दिया गया है।
 
बता दें कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ एक बॉल को रोकते हुए हार्दिक पंड्या के पैर में चोट लगी थी, जिसके बाद  से वो रिकवरी मोड में हैं। हाल ही में रोहित शर्मा को निकाल हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था। आईपीएल 2024 से पहले हुए ऑक्शन और रिटेंशन में हार्दिक ने गुजरात टाइटन्स का साथ छोड़ा था और मुंबई इंडियंस जॉइन कर ली थी। 

IPL 2024 मुंबई इंडियंस की टीम: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मढवाल, जेसन बेहरनडॉर्फ, हार्दिक पंड्या और रोमारियो शेफर्ड, जेराल्ड कोइटजी, दिलशान मधुशंका, श्रेयस गोपाल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, नुवान तुशारा, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!