IPS सतवंत अटवाल त्रिवेदी राष्ट्रपति पुलिस मेडल से सम्मानित, सम्मान पाने वालीं हिमाचल की पहली महिला अधिकारी

Edited By Updated: 26 Jan, 2023 09:25 AM

ips satwant atwal trivedi honored with president s police medal

हिमाचल प्रदेश की पहली महिला IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश की पहली महिला IPS (भारतीय पुलिस सेवा) अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। त्रिवेदी 1996 बैच की अधिकारी हैं, जो वर्तमान में सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) के रूप में पदस्थ हैं।

 

वह राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में पहली महिला IPS अधिकारी होने का गौरव भी रखती हैं और बल की महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं। बुधवार को जारी बयान के अनुसार, सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से चार कर्मियों पुलिस उपाधीक्षक राहुल शर्मा, सहायक कमांडेंट जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक इंदर दत्त और हेड कांस्टेबल सुशील कुमार को सम्मानित किया गया है। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!