Mojtaba Khamenei: अमेरिकी हमले में पैर कटा, चेहरा जला… मोजतबा खामेनेई को प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत

Edited By Updated: 24 Apr, 2026 08:20 AM

iran supreme leader  plastic surgery mojtaba khamenei senior iranian official

Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिकी और इजरायली हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके एक पैर का 3 बार ऑपरेशन हो चुका है हालांकि वह जिंदा है होश में हैं और बात कर पा रहे हैं, लेकिन चेहरे और होंठों पर गंभीर जलने के कारण...

Mojtaba Khamenei: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अमेरिकी और इजरायली हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनके एक पैर का 3 बार ऑपरेशन हो चुका है हालांकि वह जिंदा है होश में हैं और बात कर पा रहे हैं, लेकिन चेहरे और होंठों पर गंभीर जलने के कारण वे ज्यादातर बिस्तर पर ही हैं, जिससे वे हिल-डुल या बोल नहीं पा रहे हैं। सुप्रीम लीडर का पदभार संभालने के बाद से, मोजतबा न तो सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए हैं और न ही उन्हें बोलते हुए सुना गया है।

28 फरवरी को, अली खामेनेई अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए, और रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि उनके परिवार के कई सदस्य भी इस हमले में मारे गए। 6 सप्ताह बाद, मोजतबा खामेनेई ने सुप्रीम लीडर का पदभार संभाला।

चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत
द न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, वे वर्तमान में हवाई हमलों में लगी गंभीर चोटों का इलाज करने के लिए डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों से घिरे हुए हैं। उनकी स्थिति से परिचित 4 सीनीयर ईरानी अधिकारियों ने बताया कि उनके एक पैर की तीन सर्जरी हो चुकी हैं और वे नकली पैर की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उनके एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और धीरे-धीरे उसकी कार्यक्षमता वापस आ रही है। चेहरे और होंठों पर गंभीर जलने के कारण उन्हें बोलने में कठिनाई हो रही है, और उन्हें प्लास्टिक सर्जरी की आवश्यकता होने की उम्मीद है।

मोजतबा खामेनेई का communication
अपनी स्थिति के बावजूद, आईआरजीसी के वरिष्ठ कमांडर और टाॅप सरकारी अधिकारी उनसे मिलने नहीं जा रहे हैं। हालांकि, राष्ट्रपति मसूद पेज़ेश्कियन, जो एक heart surgeon हैं, स्वास्थ्य मंत्री के साथ उनके इलाज में शामिल हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोजतबा खामेनेई से communication हस्तलिखित, सीलबंद संदेशों के माध्यम से होता है, जिन्हें विश्वसनीय संदेशवाहकों की एक गुप्त सीरीज के जरिए से सड़क मार्ग से भेजा जाता है। जवाब भी इसी तरीके से दिए जाते हैं। चैथम हाउस की सनम वकिल ने कहा कि अभी तक उनका पूरी तरह से नियंत्रण नहीं है। उन्होंने बताया कि हालांकि वे औपचारिक रूप से निर्णयों पर हस्ताक्षर करते हैं, लेकिन वर्तमान में उन्हें पहले से तय किए गए परिणाम ही दिखाए जाते हैं।

हाल ही में, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बगेर ग़ालिबफ़ ने एक टेलीविज़न संबोधन में कहा कि वाशिंगटन के परमाणु प्रस्ताव पर ईरान की प्रतिक्रिया खामेनेई के साथ साझा की गई थी और उनके विचारों पर विचार किया गया था। रिपोर्ट के अनुसार, उनकी सुरक्षा, उनकी शारीरिक स्थिति और उनसे संपर्क करने में कठिनाई के कारण फिलहाल महत्वपूर्ण निर्णय सैन्य नेताओं को सौंप दिए गए हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!