Edited By Anil Kapoor,Updated: 19 Apr, 2026 01:42 PM

इटली में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय 2 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई है। यह घटना इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में वैसाखी उत्सव के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे से निकलते समय 2 भारतीय पुरुषों को गोली...
नेशनल डेस्क: इटली में एक गुरुद्वारे से बाहर निकलते समय 2 भारतीयों की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई है। यह घटना इटली के बर्गामो प्रांत के कोवो शहर में वैसाखी उत्सव के दौरान हुई। बताया जा रहा है कि गुरुद्वारे से निकलते समय 2 भारतीय पुरुषों को गोली मारकर हमलावर भाग गया। इस घटना को लेकर भारत में सिख समाज ने कड़ी नारजगी जताई है। इस घटना को लेकर बीजेपी के RP Singh National Spokesperson ने अपने X हेंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा कि दुनिया भर में सभी धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को ढूंढ़कर उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए।
मिली जानकारी के अनुसार उन्होंने आगे लिखा कि किसी पूजा स्थल के बाहर अंधाधुंध गोलीबारी, जिसके कारण बेकसूर लोगों की जान चली गई, एक अक्षम्य अपराध है। यह हमला सिर्फ व्यक्तियों पर नहीं, बल्कि आस्था, पवित्रता और शांतिपूर्ण ढंग से पूजा करने के मौलिक अधिकार पर किया गया हमला है। इस तरह का जघन्य कृत्य अल्पसंख्यक समुदायों और धार्मिक संस्थानों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा करता है। इसकी पूरी तरह, पारदर्शी और समय-सीमा के भीतर जांच होनी चाहिए।
अंत में बीजेपी के RP Singh National Spokesperson ने लिखा कि 'हम इटली के अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे तुरंत कार्रवाई करें, दोषियों की पहचान करें और उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलवाएं। भारत सरकार को इस मुद्दे को सभी उचित राजनयिक मंचों पर उठाना चाहिए। BJP दुनिया भर में सभी धार्मिक स्थलों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस घटना के लिए ज़िम्मेदार लोगों को ढूंढ़कर उन्हें सजा जरूर मिलनी चाहिए।'