J&K: कुलगाम में 2 आतंकियों ने किया सरेंडर, माता-पिता की भावुक अपील पर छोड़ा आतंक का रास्ता

Edited By Updated: 09 Jul, 2022 03:00 PM

j k 2 terrorists surrender in kulgam

म्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों ने सरेंडर कर दिया है।

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ में अब तक दो आतंकवादियों ने सरेंडर कर दिया है। पुलिस ने बताया कि कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान शुरू हुई मुठभेड़ में शामिल दो आतंकवादी अपने घरवालों की अपील और पुलिस के कहे जाने पर आत्मसमर्पण किया। पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान दो स्थानीय आतंकवादियों ने अपने माता-पिता और पुलिस की अपील पर आत्मसमर्पण कर दिया है। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री, हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।‘‘

 

आत्मसमर्पण करने वाले आतंकवादियों की पहचान अभी तक नहीं की जा सकी है और न ही यह पता लगाया जा सका है कि वे किस समूह से संबंधित हैं। पुलिस ने कहा है कि इलाके में तलाशी अभियान अभी भी जारी है। मुठभेड़ तब शुरू हुई जब सुरक्षा बलों की एक टीम ने आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर आधी रात के करीब कुलगाम के हादीगाम गांव में घेराबंदी और तलाशी अभियान की शुरुआत की।

 

एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि तलाशी अभियान के दौरान छिपे हुए आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों की टीम पर गोलीबारी कर दी, जिस पर जवानों ने भी जवाबी कारर्वाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!