झारखंड: सड़क दुर्घटना में बेटे की मौत, मां और बहन गंभीर रूप से घायल

Edited By Updated: 08 Apr, 2026 03:52 PM

jharkhand son dies in road accident mother and sister seriously injured

झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों...

नेशनल डेस्क। झारखंड के गिरिडीह जिले में डुमरी थाना क्षेत्र के घुटवाली गांव के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 12 वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि निमियाघाट थाना क्षेत्र के महुआटांड़ निवासी महेंद्र महतो की 26 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी अपने 12 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार और दो वर्षीय पुत्री नित्या कुमारी के साथ मंगलवार देर शाम स्कूटी से डुमरी की ओर जा रही थी। 

इसी क्रम घुटवाली के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार तेल टैंकर ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। घटना में नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लक्ष्मी देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बच्ची नित्या को हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी को रेफरल अस्पताल डुमरी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डुमरी पुलिस ने टैंकर को जब्त कर लिया है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!