Edited By Tanuja,Updated: 08 Apr, 2026 11:56 AM

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सीजफायर ऐलान के तुरंत बाद ईरान पर मिसाइल हमलों के आरोप लगे। इज़राइल और खाड़ी देशों में अलर्ट जारी हुआ। हालांकि किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई। यह घटना सीजफायर की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रही है।
International Desk: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीदों को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump के सीजफायर ऐलान के तुरंत बाद ईरान पर मिसाइल हमले करने के आरोप सामने आए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही ट्रंप ने अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा की, उसी के कुछ ही पलों बाद इज़राइल में हवाई हमले के सायरन बजने लगे। Israel Defense Forces ने बताया कि दक्षिणी इज़राइल की ओर आ रही मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया गया।
🚨 BREAKING: Iran just launched missile attacks on five countries — Israel, UAE, Bahrain, Saudi Arabia, and Kuwait — only two hours after a ceasefire took effect.
Do you agree we can’t trust the Islamic regime?
A. Yes
B. No pic.twitter.com/X9h0rr1gQd
— 𝔉🅰𝒏 Karoline Leavitt (@WHLeavitt) April 8, 2026
इज़राइल के कई शहरों में सायरन
स्थानीय मीडिया के अनुसार, हाइफा, किरयात अटा, किरयात बियालिक, नेशर और अन्य शहरों में अलर्ट जारी किया गया। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई। हालांकि फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
खाड़ी देशों में भी हाई अलर्ट
सिर्फ इज़राइल ही नहीं, बल्कि United Arab Emirates, Saudi Arabia, Kuwait और Bahrain में भी मिसाइल और ड्रोन हमले को लेकर अलर्ट जारी किया गया। युद्धविराम पर सहमति बनने की घोषणा के कुछ घंटे बाद बुधवार सुबह बहरीन में मिसाइल अलर्ट के सायरन की आवाज सुनी गई। बहरीन के आंतरिक मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की। युद्धविराम समझौते से यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि लड़ाई कब रुकेगी। घोषणा के बाद ईरान ने खाड़ी अरब देशों और इजराइल पर मिसाइलें दागी हैं। यूएई के एयर डिफेंस सिस्टम ने कई मिसाइल और UAV खतरों को ट्रैक और इंटरसेप्ट करने की कार्रवाई शुरू की।
BIG BREAKING 🚨🇮🇷🇮🇱🇸🇦🇦🇪 after the ceasefire was announced, Iranian missiles continued to fall on Saudi Arabia, Bahrain, UAE, Kuwait, Israel, Jerusalem and the West Bank.
IRGC | TACO Tuesday #Irán #Israël #IranWar #Ceasefire #DonaldTrump #TrumpsWars #Tehran pic.twitter.com/d7Fow3cGUW
— Kamalraj Singh (@kamalrajsingh_) April 8, 2026
क्या टूटा सीजफायर?
इस घटनाक्रम के बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे हैं कि क्या ईरान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। हालांकि अभी तक न तो अमेरिका और न ही ईरान की ओर से इन हमलों पर कोई आधिकारिक बयान सामने आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि युद्धविराम के शुरुआती चरण में इस तरह की घटनाएं असामान्य नहीं होतीं, लेकिन यह स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है।
बता दें कि चंद घंटे पहले ही ट्रंप ने दो हफ्ते के युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि यह समझौता पाकिस्तान की मध्यस्थता से हुआ है। Shehbaz Sharif और सेना प्रमुख Asim Munir ने इसमें अहम भूमिका निभाई। ईरान ने भी इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा था कि वह बातचीत के लिए तैयार है और 10 अप्रैल को Islamabad में अमेरिका के साथ वार्ता होगी। सीजफायर के ऐलान के तुरंत बाद हुए मिसाइल अलर्ट ने पूरे समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब दुनिया की नजरें इस बात पर हैं कि क्या यह शांति कायम रहेगी या फिर एक बार फिर युद्ध भड़क सकता है।