Gold Rate Crash: सोने की कीमतों को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 40% तक गिरेंगे सोने के भाव? एक्सपर्ट्स ने दी गोल्ड बुलबुले के फटने की चेतावनी

Edited By Updated: 25 Sep, 2025 01:45 PM

jp morgan icici prudential gold predicting price gold price drop silver

जेपी मॉर्गन जैसी दिग्गज फर्म और ICICI प्रूडेंशियल जैसे निवेश विशेषज्ञ कीमतों में 40% तक की गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर  सोने की कीमत ने ₹1.13 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं चांदी भी ₹1.5 लाख प्रति किलो की ओर तेजी से बढ़ रही है।

नेशनल डेस्क: त्योहारी सीजन में जहां लोग सोने की खरीदारी की तैयारी कर रहे हैं, वहीं बाजार से एक डराने वाली चेतावनी सामने आई है। सोने की कीमतें जो हाल ही में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई थीं, अब उसी तेजी से गिरने की संभावना जताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि सोने की मौजूदा रफ्तार किसी 'बुलबुले' की तरह है - जो कभी भी फट सकता है। एक तरफ जेपी मॉर्गन जैसी दिग्गज फर्म और ICICI प्रूडेंशियल जैसे निवेश विशेषज्ञ कीमतों में 40% तक की गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर  सोने की कीमत ने ₹1.13 लाख का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं चांदी भी ₹1.5 लाख प्रति किलो की ओर तेजी से बढ़ रही है।

नवरात्रि पर मामूली राहत, लेकिन कीमतें अब भी ऊंचाई पर
हालांकि त्योहारी मौसम में सोने की कीमतों में थोड़ा ठहराव आया है। शुक्रवार को सोना गिरकर ₹113,580 प्रति 10 ग्राम तक आ गया, जो पिछले ₹114,044 के मुकाबले कुछ सस्ता है। लेकिन ये राहत बेहद सीमित है। कीमतें अभी भी उस स्तर पर हैं, जहां खरीदारी करना आम आदमी के लिए सपना बनता जा रहा है।

क्या GST में राहत से सस्ता होगा सोना?
लोगों को उम्मीद थी कि सरकार हालिया GST बदलावों के जरिए सोना सस्ता करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सोना अभी भी 3% GST के दायरे में है — जिसमें आधा केंद्र सरकार और आधा राज्य सरकार लेती है। इसके अलावा मेकिंग चार्ज पर भी 5% GST अलग से देना पड़ता है। यानी सोने की असल कीमत से भी ज्यादा जेब ढीली करनी पड़ रही है।

क्या कीमतें और बढ़ेंगी?
विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में सोने की कीमतें और चढ़ सकती हैं। कुछ अनुमानों के मुताबिक साल के अंत तक ये ₹1.5 लाख प्रति 10 ग्राम का आंकड़ा भी पार कर सकती है। इसका कारण वैश्विक तनाव, डॉलर की कमजोरी और बड़े पैमाने पर सोने की सरकारी खरीद बताई जा रही है। पिछले 6 सालों में सोने की कीमतें तीन गुना तक बढ़ चुकी हैं।

लेकिन क्या यह एक बुलबुला है?
कुछ दिग्गजों ने इसे लेकर चेतावनी भी दी है। जेपी मॉर्गन के CEO जेमी डिमन और ICICI प्रूडेंशियल के S. Naren ने संकेत दिए हैं कि सोने की मौजूदा तेजी एक आर्थिक बुलबुला हो सकती है, जो कभी भी फूट सकता है। बाजार में जो अत्यधिक सकारात्मक भावना है, वो सोना, क्रिप्टो और शेयर मार्केट — तीनों को ऊंचाइयों पर ले जा रही है। लेकिन एक्सपर्ट्स की राय में यह उछाल टिकाऊ नहीं हो सकता।

आज का रेट कार्ड – 25 सितंबर, 2025
24 कैरेट सोना: ₹1,13,580 / 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: ₹1,04,040 / 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹85,190 / 10 ग्राम

जानकार मानते हैं कि फिलहाल खरीदारी टालना बेहतर है क्योंकि बाजार किसी भी वक्त करेक्शन की ओर मुड़ सकता है। वहीं अगर शादी या जरूरत के लिए सोना लेना है, तो किस्तों में या गिरावट का इंतज़ार करके खरीदी समझदारी होगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!