जेपी नड्डा 12 से 14 जून तक हिमचाल दौरे पर जाएंगे, जिला कार्यालय का करेंगे उद्घाटन

Edited By Updated: 03 Jun, 2023 07:30 PM

jp nadda will go on himachal tour from june 12 to 14

हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 से 14 जून तक राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं।

नेशनल डेस्क: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्य प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने शनिवार को कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 12 से 14 जून तक राज्य के तीन दिवसीय दौरे पर आने वाले हैं। शर्मा ने बताया कि नड्डा 12 जून को जिला कांगड़ा में नूरपुर स्थित नए भाजपा जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, यह कार्यालय अपने आप में एक भव्य कार्यालय होगा।

उद्घाटन के समय वह जिला कांगड़ा में स्थित पालमपुर के जिला कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। इसी दिन नूरपुर में नड्डा एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि 13 जून को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बिलासपुर में स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि 14 जून को वह मंडी लोकसभा क्षेत्र के कुल्लू में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस जनसभा का आयोजन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के नौ वर्षों का कार्यकाल पूर्ण होने पर उनकी उपलब्धि से जनता को अवगत कराया जाएगा। इस दिन भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचालन करेंगे। नड्डा अपने दौरे के दौरान कई मंदिरों में शीश झुकाएंगे और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!