करौली हिंसा: कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा को सलाम, जान पर खेल मासूम समेत 3 की बचाई जान...CM गहलोत ने भी की तारीफ
Edited By Seema Sharma,Updated: 05 Apr, 2022 10:16 AM

हिंदू नववर्ष पर राजस्थान के करौली जिले में भड़की हिंसा के बाद वहां लगाए गए कर्फ्यू की अवधि 7 अप्रैल रात तक बढ़ा दी गई है। फिलहाल करौली में स्थिति नियंत्रण में है। इसी बीच करौली कोतवाली थाने के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा (31) की काफी तारीफ हो रही है।
नेशनल डेस्क: हिंदू नववर्ष पर राजस्थान के करौली जिले में भड़की हिंसा के बाद वहां लगाए गए कर्फ्यू की अवधि 7 अप्रैल रात तक बढ़ा दी गई है। फिलहाल करौली में स्थिति नियंत्रण में है। इसी बीच करौली कोतवाली थाने के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा (31) की काफी तारीफ हो रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की प्रशंसा की। बता दें कि करौली में शनिवार को भीषण आग की चपेट में आए एक मकान से चार लोगों की जान बचाने वाले करौली कोतवाली थाने के कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा को खूब सराहा जा रहा है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने कांस्टेबल शर्मा से फोन पर बातचीत में कहा, ‘‘अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस प्रकार आपने इस कार्य को अंजाम दिया है वह काबिले तारीफ है। आपने जो साहस दिखाया उसके लिए आप बधाई के पात्र हैं।'' चार लोगों की जान बचाने वाले कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा को गहलोत ने शाबासी दी। साथ ही नेत्रेश को हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत करने का निर्णय किया है। कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की एक मासूम को गोद में लिए हुए भड़की आग में से सुरक्षित बचाते हुए की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

लोग कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा की काफी तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने खुद की जान की परवाह नहीं करते हुए अपना फर्ज निभाया, उनको सलाम है। बता दें कि करौली में शनिवार को आगजनी के दौरान दुकानों के साथ मकानों में भी आग लगा दी गई थी। मकान में मासूम बच्चों के साथ उनकी मां और एक अन्य महिला भी फंसी थीं। तभी कांस्टेबल नेत्रेश शर्मा उस परिवार के लिए देवदूत बनकर आए और उनको उस आगजनी से सुरक्षित बाहर निकाला। नेत्रेश 2013 में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त हुए थे, अभी वे करौली शहर चौकी पर तैनात हैं।

Related Story

LPG गैस सप्लाई को लेकर CM योगी का बड़ा आदेश जारी, जानें पूरा मामला

Stomach Cancer : इस वायरस से होता है पेट का कैंसर, जानें इससे बचने के तरीके

खेल-खेल में यमराज के करीब पहुंचा 4 साल का बच्चा: पिल्लों की खातिर दांव पर लगाई जान, फिर जो हुआ...

किराए के मकान में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की मिली लाश, पुलिस जांच में जुटी

हैवान बना सौतेला पिता, 6 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद ली जान, फिर चुपचाप करने जा रहा था ये काम

सीट टूटी, फर्श गला और चली गई जान, आगरा में स्कूल बस बनी मासूम का काल; कलेजा चीर देगी ये घटना

मासूम की जान लेकर बुझाया घर का चिराग: पड़ोसी महिला ने दुश्मनी में 2 साल के बच्चे को उतारा मौत के घाट

चालक की सनक और एसी की चिंगारी ने ली मासूम की जान! चीखते रहे यात्री, भागती रही बस बनी आग का गोला

राज्यसभा में 10 राज्यों की 37 सीटें भरी गईं... बिहार-हरियाणा समेत सभी राज्यों से जानें कौन-कौन बना...

Rain Alert : आंधी-तूफान, गिरेंगे ओले…, दिल्ली-UP-पंजाब समेत इन राज्यों में बारिश, जानें IMD का ताजा...