Kawasaki Bike लवर्स लिए खुशखबरी, कंपनी ने लॉन्च की नई बाइक, कीमत 10 लाख रुपए से भी कम

Edited By Updated: 17 Oct, 2025 05:28 PM

kawasaki z900 2026 bike launched in india

जापानी बाइक निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट नेकेड बाइक Z900 का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल कंपनी का सबसे ज्यादा सेल होने वाली बाइक है।

ऑटो डेस्क: जापानी बाइक निर्माता कंपनी Kawasaki ने अपनी पॉपुलर मिडिलवेट नेकेड बाइक Z900 का 2026 मॉडल भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.99 लाख रुपये रखी गई है। यह मॉडल कंपनी का सबसे ज्यादा सेल होने वाली बाइक है।

इंजन और फीचर्स 

Z900 को 2025 में ही बड़े अपडेट मिले थे, इसलिए 2026 मॉडल में कोई बड़ा मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 948cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन दिया है, जो 125hp की पावर और 98.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जो पिछले साल के मॉडल की तुलना में मामूली रूप से ज़्यादा है।

PunjabKesari

वहीं इसके इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसमें राइड-बाय-वायर थ्रॉटल, क्रूज़ कंट्रोल, बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, कई पावर मोड, राइडिंग मोड, ट्रैक्शन कंट्रोल और डुअल-चैनल ABS जैसे आधुनिक फीचर्स शामिल हैं।

कलर ऑप्शन-

2026 के लिए, Kawasaki Z900 को दो नए रंग ऑप्शन मिले हैं। इसमें पहला आइकॉनिक कैंडी ग्रीन कलर है, जो 2025 मॉडल पर उपलब्ध नहीं था। दूसरा नया ब्लैक पेंट स्कीम है, जिसमें बाइक को गोल्ड (सोने के रंग का) फ्रेम दिया गया है, जो इसे काफी आकर्षक लुक देता है। Kawasaki ने अपनी सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक की कीमत को नीचे लाकर भारतीय बाज़ार में अपनी पकड़ मज़बूत करने की कोशिश की है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!