Kerala Rabies Death: आवारा कुत्ते के हमले से बच्ची की मौत के बाद 4 सरकारी डॉक्टरों पर FIR

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 11:07 AM

kerala girl dies after being attacked by stray dog fir against 4 doctors

केरल के पुनालुर में एक आवारा कुत्ते के हमले के कारण सात वर्षीय बच्ची की 'रेबीज' से मौत के बाद चार सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी।

Rabies Death Kerala : केरल के पुनालुर में एक आवारा कुत्ते के हमले के कारण सात वर्षीय बच्ची की 'रेबीज' से मौत के बाद चार सरकारी चिकित्सकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी। 

पथनापुरम निवासी निया फैसल की पिछले साल मई में अपने घर के सामने खेलते समय एक आवारा कुत्ते के हमले के बाद रेबीज के संक्रमण से मौत हो गई थी। उसे पहले पुनालुर स्थित सरकारी तालुक अस्पताल ले जाया गया जहां से बाद में तिरुवनंतपुरम राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थानांतरित किया गया। 

यह भी पढ़ें: बारिश पर भी जुआ: जब बादलों की गरज तय करती है हार और जीत, भारत के वो सट्टे जिनके बारे में आपने नहीं सुना होगा

उसकी मौत के बाद परिजन ने पुनालुर अस्पताल के चिकित्सकों पर चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। परिजन ने इसके बाद मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत की और अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने तथा जांच करने के निर्देश दिए। 

पुनालुर थाने के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पुनालुर सरकारी तालुक अस्पताल के अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार, डॉ. देवी लक्ष्मी, डॉ. अंजिता और डॉ. जयसूर्या के खिलाफ दो दिन पहले मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि चिकित्सकों पर चिकित्सा लापरवाही और सबूत नष्ट करने सहित कई आरोप लगाए गए हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!