भयानक मर्डर स्टोरी!  ऑटो रिक्शा में पहले किया अगवा, फिर हत्या कर शव को कंधे पर लाद पुलिस स्टेशन के बाहर फेंका

Edited By Updated: 19 Jan, 2022 11:50 AM

kerala youth murdered dead body kerala police

केरल में एक मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। केरल के कोट्टायम में एक कुख्यात अपराधी ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव कंधे पर लादकर सोमवार तड़के पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दिया

कोट्टायमः केरल में एक मर्डर का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। केरल के कोट्टायम में एक कुख्यात अपराधी ने 19 वर्षीय युवक की हत्या कर उसका शव कंधे पर लादकर सोमवार तड़के पुलिस स्टेशन के बाहर फेंक दिया। स्थानीय पुलिस ने   बताया कि 40 वर्षीय जोमोन के जोस को शान बाबू के कथित अपहरण एवं हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह पुलिस की कुख्यात अपराधियों की सूची में शामिल है।
 

पुलिस के अनुसार, हत्या से पहले बाबू को काफी टाॅर्चर किया गया था। गिरफ्तारी के समय जोस ने नशीली दवा ले रखी थी। पुलिस ने बताया कि बाबू को फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाबू की मां ने कहा कि उसने रविवार की रात को ही पुलिस से शिकायत की थी कि जोस उसके बेटे को कथित तौर पर एक ऑटोरिक्शा में अगवा कर ले गया है। उसने आरोप लगाया कि अपहरण का ब्योरा देने के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 

 

वहीं, पुलिस ने बताया कि कोट्टायम आने के बाद जोस अपने गैंग को पुनर्गठित करना चाहता था। बाबू के इलाके में सक्रिय आपराधिक गैंग की जानकारी जुटाने के संदेह में मारे जाने की आशंका है। 
 

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!