'जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा', कहने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार

Edited By Updated: 06 Jul, 2022 08:00 AM

khadim salman arrest of ajmer dargah

देशभर में पैगंबर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है हालांकि अब कुछ लोग नूपुर के समर्थन में जरूर आए हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस विवाद पर

नेशनल डेस्कः देशभर में पैगंबर मोहम्मद को लेकर नूपुर शर्मा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहा है हालांकि अब कुछ लोग नूपुर के समर्थन में जरूर आए हैं। लेकिन कुछ ऐसे लोग भी हैं जो इस विवाद पर हत्याएं करने पर तुले हैं। एक ऐसे ही शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है जिसने नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। बता दें अजमेर दरगाह के खादिम सलमान चिश्ती को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के खिलाफ भड़काऊ बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल होने के बाद से अजमेर दरगाह के खादिम की निंदा हो रही थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, विकास सांगवान ने बताया कि सलमान चिश्ती को बीती रात गिरफ्तार कर लिया गया है। 

सलमान चिश्ती दरगाह पुलिस थाने का एक हिस्ट्रीशीटर भी है, वह वीडियो में नूपुर शर्मा का सिर कलम करने वालों को अपना मकान देने की बात कहता नजर आया था।

खादिम सलमान चिश्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो वैसा ही है, जैसा वीडियो उदयपुर में टेलर कन्हैयालाल के हत्यारे रियाज मोहम्मद और गौस मोहम्मद ने कन्हैयालाल की हत्या से पहले तैयार किया था। करीब दो मिनट पचास सेकंड के इस विडियो में अपनी धार्मिक भावनाओं का हवाला देते हुए सलमान चिश्ती खुलेआम नूपुर शर्मा को कत्ल किये जाने की धमकी दे रहा है। 

वीडियो में सलमान चिश्ती कहता है, 'वक्त पहले जैसा नहीं रहा, वरना वह बोलता नहीं, कसम है मुझे पैदा करने वाली मेरी मां की, मैं उसे सरेआम गोली मार देता, मुझे मेरे बच्चों की कसम, मैं उसे गोली मार देता और आज भी सीना ठोक कर कहता हूं, जो भी नुपुर शर्मा की गर्दन लाएगा, मैं उसे अपना घर दे दूंगा और रास्ते पर निकल जाऊंगा, ये वादा करता है सलमान।' इससे पहले राजस्थान के ही उदयपुर में नूपुर शर्मा के बयान के समर्थन वाला पोस्ट करने पर एक लड़के के टेलर पिता की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!