khatu shyam temple closed: 48 घंटे लिए बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर: भक्तों को लगेगा झटका, ये है बड़ा कारण

Edited By Updated: 01 Sep, 2025 09:51 PM

khatu shyam baba temple closed september 2025 khatu shyam devotees

अगर आप सितंबर 2025 में खाटू श्याम जी के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो आपको यह जानकारी ज़रूर जान लेनी चाहिए। इस महीने एक खास अस्ट्रोलॉजिकल घटना और मंदिर की परंपरागत रस्मों के चलते मंदिर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद रहने वाला है। जानिए कब और...

नेशनल डेस्क: अगर आप सितंबर 2025 में खाटू श्याम जी के दर्शन का मन बना रहे हैं, तो आपको यह जानकारी ज़रूर जान लेनी चाहिए। इस महीने एक खास अस्ट्रोलॉजिकल घटना और मंदिर की परंपरागत रस्मों के चलते मंदिर कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के लिए बंद रहने वाला है। जानिए कब और क्यों बंद रहेगा मंदिर, और कैसे आप अपनी यात्रा की योजना सही तरीके से बना सकते हैं।

कब बंद रहेगा खाटू श्याम मंदिर?
6 सितंबर 2025 (रात 10 बजे) से लेकर 8 सितंबर 2025 (शाम 5 बजे) तक खाटू श्याम मंदिर दर्शनार्थियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। यह बंदी दो मुख्य कारणों की वजह से है:
-7 सितंबर 2025 को लगने वाला चंद्र ग्रहण
-8 सितंबर को बाबा श्याम का विशेष स्नान और तिलक श्रृंगार

ग्रहण के समय मंदिर क्यों रहते हैं बंद?
7 सितंबर 2025 की रात भारत में चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसकी शुरुआत रात 9:58 बजे होगी और यह 1:26 बजे समाप्त होगा। हिन्दू धर्मशास्त्रों के अनुसार, ग्रहण काल को अशुभ समय माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय हो जाती है, जिससे मंदिरों की पवित्रता पर असर पड़ सकता है।

PunjabKesari

इसी कारण:
-मंदिर के कपाट ग्रहण से पहले ही बंद कर दिए जाते हैं।
-भगवान की मूर्तियों को कपड़ों से ढक दिया जाता है।
-ग्रहण समाप्ति के बाद मंदिर में विशेष शुद्धिकरण प्रक्रिया की जाती है।

 8 सितंबर को क्यों नहीं होंगे दर्शन?
8 सितंबर को बाबा श्याम का विशेष स्नान और तिलक श्रृंगार होगा। यह एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें बाबा को स्नान कराकर नए वस्त्र पहनाए जाते हैं और तिलक करके विशेष श्रृंगार किया जाता है। यह रस्म पूर्ण होने के बाद ही शाम 5 बजे से मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खोले जाएंगे।

भक्तों से मंदिर कमेटी की अपील
श्री श्याम मंदिर कमेटी ने सभी भक्तों से निवेदन किया है कि वे 6 से 8 सितंबर के बीच मंदिर ना आएं, ताकि अनुष्ठानों और व्यवस्थाओं में कोई बाधा ना आए और सभी धार्मिक परंपराएं विधिपूर्वक निभाई जा सकें।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!