पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बागबाजार कॉलोनी में भीषण आग, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Edited By Updated: 13 Jan, 2021 08:49 PM

kolkata s bagbazar colony sets fire 10 fire tenders present on the spot

कोलकाता के बागबाजार के रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद है। इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट की भी आवाजें

कोलकाता: कोलकाता के बागबाजार के रिहायशी इलाके में भीषण आग लग गई। मौके पर दमकल की 10 गाड़ियां मौजूद है। इलाके में सिलेंडर ब्लास्ट की भी आवाजें सुनी गई है। सेंट्रल एवेन्यू में ट्रैफिक को रोक दिया गया।
PunjabKesari
पुलिस अधिकारी ने बताया कि बाग बाजार महिला कॉलेज के पास शिरोड विद्याविनोद एवेन्यू की झुग्गी-बस्ती के कई मकान आग की चपेट में आ गए हैं और मौके पर दमकल वाहनों को भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी-बस्ती में धमाकों की आवाज सुनी गई। पुलिस को संदेह है कि आग के चलते घरों में रखे गैस सिलेंडरों में यह धमाके हुए हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ' आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी पूरी मशक्कत से आग बुझाने में जुटे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।'उन्होंने बताया कि शाम के समय भीड़ होने के चलते इलाके में भारी यातायात जाम के हालात बन गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!