‘iPhone EMI’ नहीं, कुछ और थी वजह? 3 मौतों के मामले में मृतका की बहन पल्लवी पाटिल ने बताई सच्चाई

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 04:45 PM

kunal chandgude apple iphone on emi monthly instalments maharashtra chhatr

संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने iPhone वाली कहानी को "अफ़वाह" बताते हुए कहा है कि ऐसी बातें फैलाने वालों को कुछ नहीं पता।  पल्लवी अपनी बहन, भतीजे और जीजा मुरलीधर की अस्थियां लेकर घर लौट रही थीं, तभी उन्होंने एक वीडियो मैसेज रिकॉर्ड किया जिसमें...

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में एक दुखद हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जान चली गई। 18 वर्षीय कुणाल चंदगुडे ने किस्तों (EMI) पर एक प्रीमियम Apple iPhone खरीदा था। हर महीने किस्त न चुका पाने की स्थिति में उसने अपने माता-पिता से वित्तीय मदद मांगी, जिसके बाद परिवार में भारी विवाद शुरू हो गया। यह कहानी तब सामने आई जब कुणाल पहाड़ी से कूदने की धमकी दे रहा था और उसे नीचे लाने की कोशिश कर रहे अपने पिता के साथ 250 फ़ीट गहरी खाई में गिर गया। इन घटनाओं से डरकर उसकी मां संगीता ने भी पहाड़ी से छलांग लगा दी। हालांकि, iPhone की EMI का मुद्दा ही एकमात्र कारण नहीं हो सकता है।

वहीं अब दूसरी ओर संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने iPhone वाली कहानी को अफवाह बताते हुए कहा है कि ऐसी बातें फैलाने वालों को कुछ नहीं पता।  पल्लवी अपनी बहन, भतीजे और जीजा मुरलीधर की अस्थियां लेकर घर लौट रही थीं, तभी उन्होंने एक वीडियो मैसेज में बताया कि उनका परिवार बहुत बुरे दौर से गुज़र रहा है। उन्होंने कहा, संगीता चंदगुडे, कुणाल चंदगुडे और मुरलीधर चंदगुडे वे  मेरी बड़ी बहन, उनका बेटा और मेरे जीजाजी थे। आज उन तीनों को खोने के बाद हम किस हालत में हैं, यह सिर्फ़ हमारा परिवार जानता है।

संगीता की बहन पल्लवी पाटिल ने कहा- आपको कुछ नहीं पता..
iPhone की EMI के कारण कुणाल द्वारा अपने माता-पिता को मौत के मुंह में धकेलने के दावे पर पल्लवी पाटिल ने लोगों से  'अफ़वाहें न फैलाने' की अपील की। उन्होंने आगे कहा, आप जो बातें कह रहे हैं, उनसे हमें बहुत तकलीफ हो रही है। पल्लवी पाटिल ने आगे अपना दुख बयान करते हुए कहा कि उनका सोशल मीडिया फ़ीड ऐसे वीडियो से भरा पड़ा है जिनमें परिवार की मौत के बारे में गलत बातें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने पूछा, आपने इन वीडियो के ज़रिए अपनी राय तो ज़ाहिर की है, लेकिन आपको कुछ नहीं पता। आप हमें नहीं जानते और न ही आपको इस सबके पीछे की सच्चाई पता है। फिर भी आप गलत बातें फैलाए जा रहे हैं। क्या आपको अंदाज़ा है कि इन वीडियो से मेरे माता-पिता को कितना दुख हो रहा है?  

बहन ने हाथ जोड़कर लगाई गुहार  
 पल्लवी ने बताया कि संगीता अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी थी। उन्होंने लोगों से अपील की कि हम ऐसी हालत में नहीं हैं कि सोच सकें कि आगे कैसे बढ़ें और खुद को कैसे संभालें... हम इस स्थिति का सामना नहीं कर पा रहे हैं। कुछ भी कहने से पहले याद रखें, मेरे माता-पिता 75 साल के हैं और वे ऐसी बातों का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे, उन्होंने हाथ जोड़कर गुहार लगाई।

माता-पिता के खराब रिश्ते 
बता दें कि मुरलीधर ट्रक ड्राइवर थे, जबकि संगीता हाउसवाइफ थीं। इस जोड़े ने 6 साल पहले बीमारी के कारण अपने बड़े बेटे को खो दिया था। सूत्रों के मुताबिक, बेटे की मौत के बाद परिवार में झगड़ा लगातार बढ़ता गया और एक समय ऐसा आया कि दोनों अलग-अलग रहने लगे। मुरलीधर काम में इतने डूब गए कि कई महीनों तक घर नहीं आते थे। पिछले तीन महीनों से शहर से बाहर रहने के बाद, मुरलीधर घटना से दो दिन पहले ही घर लौटे थे, जिसके बाद झगड़े शुरू हो गए। जैसे-जैसे मौतों की जांच आगे बढ़ रही है, पुलिस को संगीता का एक वीडियो मिला है जो खराब रिश्तों की ओर इशारा करता है।

पिछले साल भी की थी पहाड़ी से आत्महत्या करने की कोशिश 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कुणाल एक साल पहले भी आत्महत्या करने के इरादे से उसी पहाड़ी पर गया था। तब पुलिस ने उसे मना लिया था और उसकी जान बचा ली थी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!