Edited By jyoti choudhary,Updated: 31 Aug, 2026 10:52 AM

Rules Change September: सितंबर की शुरुआत आम लोगों, टैक्सपेयर्स और निवेशकों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। कल से LPG, इनकम टैक्स, डीमैट अकाउंट, टैक्स, दूध की कीमतों और हवाई यात्रा से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
Rules Change September: सितंबर की शुरुआत आम लोगों, टैक्सपेयर्स और निवेशकों के लिए कई अहम बदलाव लेकर आ रही है। कल से LPG, इनकम टैक्स, डीमैट अकाउंट, टैक्स, दूध की कीमतों और हवाई यात्रा से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
इनमें से कुछ बदलाव सीधे आपकी जेब और रोजमर्रा के खर्च पर असर डाल सकते हैं, जबकि कुछ का असर निवेश और टैक्स से जुड़े कामों पर पड़ेगा। ऐसे में महीने की शुरुआत से पहले इन नियमों के बारे में जानना जरूरी है।
1 सितंबर 2026 से लागू होने इन 9 बड़े बदलावों पर नजर डालें....
डीमैट और म्यूचुअल फंड में नॉमिनेशन से जुड़े नए नियम
कल से डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन से जुड़े नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं। निवेशकों को अपने नॉमिनी की जानकारी और नॉमिनेशन स्टेटस जरूर चेक कर लेना चाहिए। जहां जरूरी हो, वहां नॉमिनेशन पूरा करने या उससे जुड़े विकल्प का चयन समय रहते करना बेहतर होगा।
मुंबई में दूध की कीमतें बढ़ीं
मुंबई में 1 सितंबर से ताजा भैंस के दूध के थोक दामों में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी होने वाली है। इसके बाद अब दूध की नई दरें ₹102 प्रति लीटर तक पहुंच गई हैं। यह रिवाइज्ड रेट अगले छह महीनों के लिए लागू रहेंगे।
मुंबई में ऑटो-टैक्सी का सफर हो सकता है महंगा
मुंबई में 1 सितंबर से ऑटो-रिक्शा और टैक्सी के बेस फेयर में बढ़ोतरी होने की बात सामने आई है। इसका सीधा असर रोजाना ऑटो और टैक्सी से सफर करने वाले यात्रियों पर पड़ सकता है। यानी शहर में लोकल कम्यूट का खर्च पहले के मुकाबले बढ़ सकता है।
LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी नजर
हर महीने की शुरुआत में तेल कंपनियां LPG और पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती हैं। इसलिए 1 सितंबर को नई दरों का ऐलान होने की संभावना रहती है। हालांकि, आधिकारिक घोषणा होने से पहले कीमत में किसी बदलाव को निश्चित मानना सही नहीं होगा।
ETF से जुड़े SEBI के नए नियम
SEBI का नया एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ETF) फ्रेमवर्क 7 सितंबर 2026 से लागू होना प्रस्तावित है। इसके तहत ETF की ट्रेडिंग से जुड़ी कुछ प्रक्रियाओं में बदलाव होंगे। इनमें बेस प्राइस, प्राइस बैंड, प्री-ओपन कॉल ऑक्शन और क्लोज-आउट प्रक्रिया जैसे पहलू शामिल हैं।
FCNR(B) डिपॉजिट पर स्पेशल स्वैप विंडो खत्म
FCNR(B) डिपॉजिट से जुड़ी RBI की विशेष डॉलर-रुपया स्वैप सुविधा 31 अगस्त 2026 को समाप्त हो रही है। ऐसे में 1 सितंबर से नई FCNR(B) डिपॉजिट पर इस विशेष सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। हालांकि, FCNR(B) डिपॉजिट की सुविधा खुद बंद नहीं हो रही है और बैंक सामान्य नियमों के तहत इनकी ब्याज दरें तय करेंगे।
एडवांस टैक्स चुकाने की डेडलाइन 15 सितंबर
टैक्सपेयर्स के लिए 15 सितंबर 2026 एडवांस टैक्स की अगली किश्त जमा करने की अंतिम तिथि है। नियमों के तहत, योग्य टैक्सपेयर्स को 15 सितंबर तक अपनी कुल एडवांस टैक्स देनदारी का कम से कम 45% हिस्सा सरकार को जमा करना अनिवार्य है।
स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स की ब्याज दरों में बदलाव
PPF, Sukanya Samriddhi और NSC जैसी छोटी बचत योजनाओं में निवेश करने वालों के लिए सितंबर का अंत महत्वपूर्ण रहेगा। सरकार अक्टूबर-दिसंबर 2026 तिमाही के लिए इन योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करेगी। नई दरों का ऐलान होने के बाद निवेशकों को इन योजनाओं पर मिलने वाले रिटर्न में बदलाव की जानकारी मिलेगी।
इंटरनेशनल फ्लाइट में बोर्डिंग पास पर स्टैंप की जरूरत नहीं
1 सितंबर 2026 से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से भारत से बाहर जाने वाले यात्रियों के लिए इमिग्रेशन प्रक्रिया में बदलाव होगा। बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टैंप लगवाने की जरूरत खत्म होने की बात कही गई है। यात्री इलेक्ट्रॉनिक यानी मोबाइल बोर्डिंग पास या प्रिंटेड बोर्डिंग पास का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे एयरपोर्ट पर डिपार्चर प्रक्रिया आसान होने की उम्मीद है।