Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Jun, 2026 11:30 AM

महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर चल रही एक हाई-प्रोफाइल लेट-नाइट पार्टी पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गांजा (Marijuana), बैन हो चुके हुक्का फ्लेवर और समय सीमा खत्म होने के बाद भी...
Pune Rave Party Raid : महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस ने बीती रात एक गुप्त सूचना के आधार पर चल रही एक हाई-प्रोफाइल लेट-नाइट पार्टी पर ताबड़तोड़ छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में गांजा (Marijuana), बैन हो चुके हुक्का फ्लेवर और समय सीमा खत्म होने के बाद भी परोसी जा रही लाखों रुपये की शराब जब्त की है। इस पार्टी में करीब 156 युवक-युवतियां मौजूद थे जिन्हें पुलिस ने अपनी हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस उपायुक्त (अपराध) गौहर हसन ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर शनिवार देर रात करीब 2:30 बजे लोनिकंद पुलिस थाना क्षेत्र के तुलपुर गांव में एक स्थान पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि वहां 107 पुरुष और 49 महिलाओं सहित कुल 156 लोग मौजूद थे। इनमें से तीन की उम्र 21 वर्ष से कम थी।
यह भी पढ़ें: अब चुपके से देख सकेंगे दूसरों की Stories, यूजर्स के लिए आया प्री-पेड प्लान, जानें क्या बंद हो जाएगा Free Instagram?
हसन ने बताया, कार्यक्रम के लिए प्राप्त शराब का परमिट छह जून रात 11:30 बजे तक ही वैध था। हालांकि पार्टी निर्धारित समय से भी आगे चलती रही। छापेमारी के दौरान पुलिस ने लगभग तीन ग्राम गांजा बरामद किया और 10 प्रतिबंधित हुक्का फ्लेवर से भरे तीन कप जब्त किए।
यह भी पढ़ें: CBI Raid: सरकारी पैसे की हेराफेरी में CBI का बड़ा एक्शन, दिल्ली-NCR सहित 6 जगहों पर छापे
कार्यक्रम स्थल से 9.22 लाख रुपये की शराब भी बरामद हुई। उन्होंने बताया कि जब्त की गई सामग्री का कुल मूल्य लगभग 85 लाख रुपये है। हसन ने बताया कि पुलिस ने 'ब्लेज़ एंटरटेनमेंट' के ऐमन शेख और 'स्टार लाइट एंटरटेनमेंट' के यश चौधरी को इस कार्यक्रम का मुख्य आयोजक बताया है। अधिकारी ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि छापा 15 पुलिस अधिकारियों और 65 कांस्टेबलों की एक टीम ने मारा।