सिक्किम में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, 14 जून तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

Edited By Updated: 06 Jun, 2021 06:28 PM

lockdown extended till 14th june

कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में...

नेशनल डेस्क: कोविड-19 महामारी के वर्तमान हालात को देखते हुए सिक्किम सरकार ने राज्य में लागू लॉकडाउन को एक सप्ताह का विस्तार देते हुए रविवार को इसे 14 जून तक बढ़ाने की घोषणा की। लॉकडाउन संबंधी पाबंदियां सात जून को समाप्त होने जा रही थीं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

PunjabKesari
हालांकि, राज्य सरकार ने पाबंदियों में कुछ ढील भी दी है, जिसके तहत अब राशन एवं सब्जी और हार्डवेयर की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर दो बजे तक खुल सकेंगी। पूर्व में दुकानें केवल अपराह्न 12 बजे तक खोलने की अनुमति थी।

PunjabKesari
सिक्किम में महामारी के हालात की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। कैबिनेट मंत्रियों, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने बैठक में हिस्सा लिया। सिक्किम में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 17,111 मामले सामने आ चुके हैं और 273 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!