अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हुई लोकसभा, सदन अच्छे से चलाने पर स्पीकर बिरला ने सदस्यों को कहा 'धन्यवाद'

Edited By Updated: 07 Apr, 2022 12:36 PM

lok sabha adjourned indefinitely

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन की कार्यवाही में सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया

नेशनल डेस्क: लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार को अनिश्चितकाल के स्थगित कर दी गई। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन की कार्यवाही शुरू होते ही सदन की कार्यवाही में सहयोग के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया और कहा कि बजट सत्र के दौरान सदन की उत्पादकता 129 फ़ीसदी रही। सत्र के दौरान 27 बैंठकें हुईं और 177 घंटे 50 मिनट तक चर्चा चली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के संसद के दोनों सदनों को 31 जनवरी को संयुक्त रूप से संबोधित करने के बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर दो, तीन और सात फरवरी को 15 घंटे 13 मिनट तक चर्चा हुई और सात फरवरी को प्रस्ताव ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।

 

बिरला ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश बजट पर 15 घंटे 33 मिनट तक चर्चा हुई। अनुदान मांगों पर लगभग 13 घंटे तक चर्चा चली। राजमार्ग मंत्रालय में अनुपूरक मांगों पर 11 घंटे और वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की अनुदान मांगों पर भी लंबी चर्चा चली। अन्य सभी मंत्रालयों के लिए 23 मार्च को गिलोटिन पारित हुआ। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था और इसका प्रथम चरण 11 फरवरी तक चला। प्रथम चरण में केंद्रीय बजट पेश किया गया था। बजट सत्र का दूसरा चरण 14 मार्च से शरू हुआ था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!