Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस ने जारी की सातवीं लिस्ट, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी घोषित

Edited By Updated: 27 Mar, 2024 06:18 AM

lok sabha election 2024 congress releases seventh list

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से चार उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं, एक तमिलनाडु से प्रत्याशी घोषित किया है

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सातवीं लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने इस लिस्ट में छत्तीसगढ़ से चार उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं, एक तमिलनाडु से प्रत्याशी घोषित किया है। कांग्रेस ने तमिलनाडु की माइलादुथुरई से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ की शेष चार लोकसभा सीट के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। इस सूची में एक मौजूदा विधायक को स्थान दिया गया है।

इस सूची के साथ ही मुख्य विपक्षी दल ने राज्य की सभी 11 लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। उम्मीदवारों में देवेंद्र सिंह यादव (बिलासपुर सीट), बीरेश ठाकुर (कांकेर-अनुसूचित जनजाति आरक्षित), शशि सिंह (सरगुजा-एसटी) और डॉक्टर मेनका देवी सिंह (रायगढ़-एसटी) शामिल हैं। यादव वर्तमान में दुर्ग जिले की भिलाई नगर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह दूसरी बार के विधायक हैं। यादव कथित कोयला लेवी घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में आरोपी हैं, जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) कर रहा है।

राज्य के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भी इस साल जनवरी में ईडी द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट के आधार पर कथित कोयला लेवी घोटाले में मामला दर्ज किया था जिसमें यादव आरोपी हैं। बीरेश ठाकुर ने 2019 में कांकेर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और असफल रहे थे। तब वह भाजपा के मोहन मंडावी से 6914 वोटों के मामूली अंतर से लोकसभा चुनाव हार गए थे। ठाकुर के पिता दिवंगत सत्यनारायण सिंह ठाकुर 1972-1977 में कांकेर की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक रहे हैं। सरगुजा सीट से उम्मीदवार बनाई गईं शशि सिंह सूरजपुर जिला पंचायत की सदस्य हैं। उनके पिता तुलेश्वर सिंह ने छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार (2000-2003) में मंत्री के रूप में कार्य किया था।

मेनका देवी सिंह राज्य के पूर्ववर्ती सारंगढ़ शाही परिवार से हैं। वह राजा नरेशचंद्र सिंह की बेटी हैं, जिन्होंने अविभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया था। उनकी दिवंगत बहनें रजनी देवी सिंह और पुष्पा देवी सिंह पूर्व में कांग्रेस की लोकसभा सांसद रह चुकी हैं। उनकी एक और बहन कमला देवी सिंह 18 साल तक विधायक रही हैं। कांग्रेस के कुल 11 उम्मीदवारों में एक मौजूदा सांसद समेत तीन महिला नेता शामिल हैं।

राज्य में तीन चरणों में 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को लोकसभा चुनाव होंगे और वोटों की गिनती चार जून को होगी। नक्सल प्रभावित बस्तर (अनुसूचित जनजाति) निर्वाचन क्षेत्र में आम चुनाव के पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। इस सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। तीन अन्य निर्वाचन क्षेत्रों कांकेर (एसटी), राजनांदगांव और महासमुंद में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि शेष सात लोकसभा सीटों सरगुजा (एसटी), रायगढ़ (एसटी), जांजगीर-चांपा (एससी), रायपुर, दुर्ग, कोरबा और बिलासपुर में सात मई को मतदान होगा। भाजपा ने सभी 11 लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!