प्रेमी ने दी गर्भपात की दवा, नानी ने भ्रूण को कचरे में फेंका... पुलिस जांच में हुआ ये बड़ा खुलासा

Edited By Updated: 29 May, 2026 07:53 PM

lover administers abortion pills grandmother dumps fetus in trash

सूरत के उधना से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका समेत नानी ने 5-6 महीन के भ्रूण को जलते कचरे में फैंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, फिल्हाल युवक...

नेशनल डेस्क : सूरत के उधना से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमी-प्रेमिका समेत नानी ने 5-6 महीन के भ्रूण को जलते कचरे में फैंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है, फिल्हाल युवक की तलाश जारी है। 

प्रशासन के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि कचरे में एक भ्रूण जल रहा है, जिसके अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार युवती महाराष्ट्र की रहने वाली है, युवती का प्रेम संबंध था, जिसके बाद वह गर्भवती हुई। युवती गर्भपात करवाने के लिए ही नानी के घर आई हुई थी। प्रेमी ने युवती को गर्भपात की दवाइयां खिलाई थी। 

युवती ने बताया कि दवा खाने के बाद वह गर्भपात को लेकर नानी के पास पहुंची तो नानी को मामले को छिपाने के लिए भ्रूण को एक कपड़े लपेटा और जलते कचरे में फैंक दिया, पुलिस फिल्हाल जांच कर रही है कि कचरे में नानी ने आग लगाई या पहले से ही लगी हुई थी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!