LPG Cylinder Booking: गैस सिलेंडर बुक करना हुआ आसान! अब घर बैठे मिनटों में इन 4 आसान तरीकों से करें बुकिंग

Edited By Updated: 13 Mar, 2026 09:47 PM

lpg cylinder booking now book from home in just minutes easy methods

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते देशभर में रसोई गैस सिलेंडर की डिमांड बढ़ गई है। लोग समय से पहले बुकिंग कर रहे हैं, जिससे फोन नंबर अक्सर बिजी रहते हैं। हालांकि, घर बैठे डिजिटल माध्यम से मिनटों में बुकिंग संभव है। WhatsApp, SMS, मिस्ड कॉल और मोबाइल...

नेशनल डेस्कः मिडिल ईस्ट में हाल ही में बढ़ते तनाव के चलते देशभर में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर आम लोगों में डर और असुरक्षा बढ़ गई है। लोग समय से पहले ही अपने घर के सिलेंडर बुक करने लगे हैं, जिससे गैस एजेंसियों के फोन नंबर अक्सर बिजी रहते हैं और कॉल या बुकिंग करना मुश्किल हो रहा है। लेकिन अगर आपका गैस सिलेंडर खत्म होने वाला है और कॉल नहीं लग रहा, तो चिंता की कोई बात नहीं है। आज डिजिटल युग में घर बैठे भी मिनटों में सिलेंडर बुक करना संभव है। आइए जानते हैं चार आसान तरीके

WhatsApp से तुरंत बुकिंग

व्हाट्सएप अब गैस बुकिंग का सबसे आसान माध्यम बन गया है। बस अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से संबंधित कंपनी के नंबर पर मैसेज भेजें:

Indane Gas – 7588888824 पर 'REFILL' लिखकर मैसेज भेजें।

HP Gas – 9222201122 पर 'Hi' या 'Book' लिखकर बुकिंग करें।

Bharat Gas – 1800224344 पर 'Hi' या 'Book' भेजें।

SMS के जरिए बुकिंग

यदि आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या इंटरनेट नहीं चल रहा है, तो SMS से भी बुकिंग कर सकते हैं। ध्यान रहे कि हमेशा अपने रजिस्टर्ड नंबर से ही संदेश भेजें:

Indane Gas – 7718955555 पर 'REFILL' भेजें।

Bharat Gas – 7715012345 या 7718012345 पर 'LPG' लिखकर SMS करें।

मिस्ड कॉल से आसान बुकिंग

टाइपिंग की झंझट से बचने के लिए मिस्ड कॉल का तरीका सबसे सुविधाजनक है। बस दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें और आपकी बुकिंग हो जाएगी:

Indane Gas – 8454955555

HP Gas – 9493602222

मोबाइल ऐप्स के जरिए डिजिटल बुकिंग

आज कई मोबाइल ऐप्स गैस बुकिंग की सुविधा देती हैं। इन ऐप्स के जरिए आप बुकिंग के साथ पेमेंट भी आसानी से कर सकते हैं:

Paytm

Amazon

PhonePe

UMANG ऐप

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!