Edited By Parveen Kumar,Updated: 04 Jun, 2026 05:30 PM

मिडिल ईस्ट जंग से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है, इसका असर भारत में पर पड़ा है। पिछले कई महीनों के भीतर देशभर में LPG की किल्लत देखने को मिली और कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। इसी के साथ कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को...
नेशनल डेस्क : मिडिल ईस्ट जंग से पूरी दुनिया में हाहाकार मच गया है, इसका असर भारत में पर पड़ा है। पिछले कई महीनों के भीतर देशभर में LPG की किल्लत देखने को मिली और कीमतों में भी भारी इजाफा हुआ है। इसी के साथ कच्चे तेल, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं, आज 4 जून दिन गुरुवार को एक बार फिर कई शहरों में एलपीजी के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
बता दें कि देश में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमतें 910.50-950.50 रुपये के बीच स्थिर है।

1 जून, 2026 को तेल कंपनियों द्वारा किए गए हालिया बदलाव के अनुसार घरेलू गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया। फिल्हाल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली में 42 रुपये की बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं चेन्नई में 46 रुपये की वृद्धि हुई है।