शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- कहीं मां-बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की हो गई पार्टी

Edited By Updated: 23 Jan, 2023 11:00 AM

madhya pradesh shivraj singh chouhan congress

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के संगठनात्मक ढ़ांचे को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं मां-बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी बन कर रह गई है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में कल घोषित...

 

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कांग्रेस के संगठनात्मक ढ़ांचे को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस कहीं मां-बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी बन कर रह गई है। चौहान ने यहां संवाददाताओं से चर्चा के दौरान मध्यप्रदेश में कल घोषित हुए कांग्रेस के पदाधिकारियों की सूची के संदर्भ में कहा कि वो कार्यकारिणी नहीं, सकर्स है। कांग्रेस का कार्यकर्ता कोई बचा ही नहीं है, सबको पदाधिकारी बना दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति में पिता के साथ पुत्र भी शामिल हैं, कांग्रेस कहीं मां-बेटा की तो कहीं पिता-पुत्र की पार्टी बन कर रह गई है।

पाटर्ी में सिफर् तुष्टिकरण चल रहा है। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदर्भ में कहा कि वे रोज नया वादा कर देते हैं, जबकि पुराना कोई वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को समझना चाहिए कि अब जनता भुलावे में नहीं आने वाली है, जनता अब कांग्रेस को प्रदेश को लूटने का मौका नहीं देने वाली। कांग्रेस ने कल अपने पदाधिकारी घोषित किए हैं, जिसमें 50 प्रदेश उपाध्यक्ष, 105 प्रदेश महामंत्री और 64 जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की राजनैतिक मामलों से संबंधित 21 सदस्यीय कमेटी भी गठित की है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के साथ उनके सांसद पुत्र नकुलनाथ को भी रखा गया है। गरिमा

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!