60 की उम्र में भी मनी मशीन, जानिए करोड़ों के मालिक 'भाईजान' को कहां-कहां से आता है बेहिसाब पैसा?

Edited By Updated: 22 Jul, 2026 10:53 AM

find out how salman khan worth 3 000 crore mints massive amounts of money

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान पिछले तीन दशकों से देश और दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी फिल्मों के ब्लॉकबस्टर कलेक्शन के साथ-साथ 'भाईजान' अपनी आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र के करीब...

Salman Khan Net Worth : बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान पिछले तीन दशकों से देश और दुनिया के करोड़ों फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। अपनी फिल्मों के ब्लॉकबस्टर कलेक्शन के साथ-साथ 'भाईजान' अपनी आलीशान और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। 60 साल की उम्र के करीब पहुंचकर भी सलमान खान बॉलीवुड के सबसे बड़े और महंगे स्टार्स में शुमार हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2026 में सलमान खान की कुल संपत्ति (Net Worth) लगभग 3,225 करोड़ रुपये आंकी गई है। सलमान खान सिर्फ एक अभिनेता के तौर पर फीस नहीं लेते बल्कि अपनी फिल्मों के बिजनेस पार्टनर भी होते हैं। सलमान एक फिल्म में काम करने के लिए औसतन 100 से 150 करोड़ रुपये की फीस लेते हैं।

PunjabKesari

बड़ी फिल्मों के लिए वह 'प्रॉफिट-शेयरिंग' (मुनाफे में हिस्सेदारी) डील करते हैं। 'टाइगर 3', 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी सुपरहिट फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से उन्हें एक ही फिल्म से 200 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हो जाती है।

यह भी पढ़ें: अस्पताल में जन्मा 'बाहुबली' नवजात: वजन 6.5 किलो, एक बार में पी जाता है 2 बोतल दूध, पैदा होते ही छोटे पड़े कपड़े

'Bigg Boss' से सैकड़ों करोड़ की कमाई

फिल्मों के अलावा छोटे पर्दे पर भी सलमान खान का दबदबा है। वह पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' को होस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान खान बिग बॉस के केवल एक वीकेंड एपिसोड के लिए 10 से 12 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार बिग बॉस के पूरे सीजन को होस्ट करने के लिए उन्हें 150 से 250 करोड़ रुपये तक की भारी-भरकम रकम मिलती है।

PunjabKesari

ब्रांड एंडोर्समेंट और पर्सनल बिजनेस

सलमान खान एक सिंगल ब्रांड ऐड (विज्ञापन) के लिए 7 से 10 करोड़ रुपये लेते हैं। विज्ञापनों के जरिए वे हर साल करीब 150 से 300 करोड़ रुपये कमाते हैं। उनके फैशन और क्लोथिंग ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' से भी मोटी कमाई होती है जिसका बड़ा हिस्सा चैरिटी में भी जाता है। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस 'SKF' भी फिल्मों के थिएट्रीकल, सैटेलाइट और ओटीटी राइट्स बेचकर हर साल करोड़ों का मुनाफा कमाता है।

PunjabKesari

आलीशान घर और लग्जरी कारों का कलेक्शन

सलमान खान का रियल एस्टेट पोर्टफोलियो और कार कलेक्शन भी बेहद शानदार है। मुंबई के बांद्रा स्थित उनके प्रसिद्ध 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' की कीमत 100 करोड़ रुपये से ज्यादा है। उनके पनवेल वाले विशाल फार्महाउस की कीमत लगभग 80 से 100 करोड़ रुपये आंकी गई है। उनके पास रेंज रोवर, ऑडी जैसी कई महंगी और लग्जरी गाड़ियों का कलेक्शन है जिसकी कुल कीमत 30 से 40 करोड़ रुपये से अधिक है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!